फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wagon of goods train derailed, rail operation affected for 2.20 hours

Railway : पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें लेट

Fri, 05 Aug 2022 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 09:51 PM IST
सार

मेरठ से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर मालगाड़ी का एक खाली रेक जा रहा था। खागा स्टेशन के पास सुबह 10.30 बजे अचानक तेज आवाज आई। इस दौरान स्टेशन के हावड़ा छोर पश्चिमी केबिन के पस मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए।

विज्ञापन
Wagon of goods train derailed, rail operation affected for 2.20 hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुक्रवार सुबह खागा स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। मुख्य डाउन लाइन में हुए इस हादसे के बाद कानपुर से प्रयागराज की ओर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें रोक ली गईं। बाद में एक-एक करके ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया। इस दौरान 2.20 घंटे रेल संचालन प्रभावित रहा।

विज्ञापन



मेरठ से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर मालगाड़ी का एक खाली रेक जा रहा था। खागा स्टेशन के पास सुबह 10.30 बजे अचानक तेज आवाज आई। इस दौरान स्टेशन के हावड़ा छोर पश्चिमी केबिन के पस मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। हादसे में डाउन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम को यह सूचना दिए जाने के बाद यहां सायरन भी बजा।
विज्ञापन



प्रयागराज से ही एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) खागा के लिए रवाना हुई। इस बीच एडीआरएम संजय सिंह भी अन्य अफसरों संग खागा पहुंचे। दिन में 12.50 बजे तक मालगाड़ी के वैगन को वापस पटरी पर चढ़ा लिया गया। फिर मालगाड़ी को जांच के बाद आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि दो पहिये ही पटरी से उतरे थे। लूप लाइन से वंदे भारत एवं अन्य ट्रेनों को प्रयागराज की ओर रवाना किया गया। वहीं  हादसे की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस 12.08 बजे की जगह 12.55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। नेता जी एक्सप्रेस 40 मिनट, जोधपुर एक्सप्रेस एक घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस 1.05 घंटे, महाबोधि 30 मिनट की  देरी से जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed