{"_id":"6380fdf53c70be160b41f192","slug":"voting-on-the-bylaws-amendment-proposal-of-the-high-court-bar-association-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज संशोधन प्रस्ताव पर मतदान कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज संशोधन प्रस्ताव पर मतदान कल से
Fri, 25 Nov 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:10 PM IST
सार
समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि समिति के अन्य चार सदस्यों महेंद्र बहादुर सिंह, सोम नारायण मिश्र, रचना दुबे, यतींद्र के अलावा मतदान के लिए कुछ और अधिवक्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
वोट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन प्रस्ताव पर रविवार से दो दिन मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं को बैलेट पेपर के जरिए संशोधन की स्वीकार्यता या अस्वीकार्यता पर अपनी मुहर लगानी होगी। कुछ कॉलम में हां या नहीं लिखना होगा तो कुछ में सही या गलत (क्रास) का निशान भरना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए बैलेट पेपर में कुल 13 कॉलम बनाए गए हैं। शुक्रवार की शाम तक चल रही तैयारियों के बीच बाईलॉज संशोधन पर मतदान के लिए बनाई गई जनमत संग्रह समिति बैलेट पेपर को अंतिम रूप देने में लगी रही।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि समिति के अन्य चार सदस्यों महेंद्र बहादुर सिंह, सोम नारायण मिश्र, रचना दुबे, यतींद्र के अलावा मतदान के लिए कुछ और अधिवक्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मिलकर 28 और 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराएंगे। मतदान के लिए 15 बूथ बनाए जा रहे हैं। मतदान वर्णानुक्रम या सीरियल नंबर के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
कुल 14 हजार मतदाता इसमें हिस्सा लेंगे। तीन साल तक की सदस्यता पूरी करने वाले मतदाताओं को भी इसमें मौका दिया जाएगा। मतदान करने से पूर्व मतदाताओं को काउंटर पर जाना होगा। वहां उनकी सदस्यता को पहले चिहिन्त किया जाएगा। इसके बाद मतदाता मतदान कर सकेंगे। 29 नवंबर को मतदान होने के बाद समय रहेगा तो मतों की गणना शुरू की जाएगी अन्यथा मतगणना 30 नवंबर को होगी।