फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vishwanath Corridor Division established, Prayagraj becomes headquarters

रेलवे में गप्पू भइया की आज होगी इंट्री, लाएंगे जागरूकता

Sat, 02 Nov 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Corridor Division established, Prayagraj becomes headquarters
gappu bhaiya - फोटो : प्रयागराज
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में गप्पू भइया की इंट्री शनिवार को होगी। चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) वीके यादव की मौजूदगी में गप्पू भइया एनसीआर टीम का सदस्य बनेंगे। इस दौरान गप्पू भइया लगातार यात्रियों को जागरूक करेंगे। इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर, आगरा समेत एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर लगी एलईडी के माध्यम से गप्पू भइया जहरखुरानों से सावधान, ट्रेन की छत पर  यात्रा न करने आदि की सलाह देंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, जीएम एनसीआर राजीव चौधरी के निर्देश पर एनसीआर प्रशासन ने गप्पू भइया नाम का एक कार्टून किरदार बनाया है। इस किरदार के इर्द-गिर्द पांच मिनट की कार्टून फिल्म बनाई गई है। इसके माध्यम से बताया गया कि गप्पू भइया नाम का किरदार है, जो जाने-अनजाने में ऐसी गलती कर रहा है जो अमूमन रेलवे स्टेशन और ट्रेन में लोग करते हैं।
विज्ञापन


उन गलतियों का दुष्परिणाम क्या है, वह भी इस पांच मिनट की कार्टून फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में कहा गया कि  ‘गप्पू भइया बड़े महान, लापरवाही इनकी पहचान’। पांच मिनट के इस जन जागरूकता वीडियो स्पॉट में जहरखुरानों से सावधान, ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें, पटरी ट्रेन के लिए है, इस पर न चलें, ट्रेन की छत पर यात्रा करना अपराध है आदि के बारे में बताया गया है। यह भी दिखाया गया कि ऐसा करने से इसके क्या दुष्परिणाम हैं। वीडियो स्पॉट को सीआरबी वीके यादव शनिवार को एनसीआर मुख्यालय में लांच करेंगे। यह वीडियो स्पॉट नियमित अंतराल के बाद जंक्शन एवं जोन के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed