दशहरा : विजय दशमी पर विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन, केशर भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी विजय दशमी के दिन ही हुई थी इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सुनील सिंह अमित पाठक अश्वनी मिश्रा गौरव जयसवाल आदि मौजूद रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में शस्त्र पूजन किया गया। यहां मौजूद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान सभी शस्त्रों पर टीका भी लगाया गया। अपनी स्थापना के बाद से ही हर वर्ष विश्व हिंदू परिषद की ओर से हर वर्ष विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन किया जाता है।
दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी विजय दशमी के दिन ही हुई थी इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सुनील सिंह अमित पाठक अश्वनी मिश्रा गौरव जयसवाल आदि मौजूद रहे
जीरो रोड स्थित पार्क के पास शिव शक्ति सेना की ओर से विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सेना की ओर से हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।