{"_id":"6a25d368cf2cfe23b00f2c37","slug":"villagers-staged-a-sit-in-for-a-new-transformer-allahabad-news-c-417-1-nan1012-6976-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नया ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नया ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
Mon, 08 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा के छीतेमऊ पुरवा में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग करते ग्रामीण
बीते दिनों आई आंधी से छीतेमऊ (पुरवा) गांव में ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ऐसे में बिजली न रहने से ग्रामीणों को गर्मी में बड़ी परेशानी हो रही है। रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए ग्रामीणों ने धरना दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली और नहरों में पानी नहीं छोड़ने से खेती पिछड़ रही है। कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
रविवार को ग्रामीण पन्नालाल पटेल, राजेंद्र पटेल, अजीत प्रताप सिंह पटेल, पंकज पटेल और अशोक पासी आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर नया ट्रांसफार्मर लगावाया जाएगा।