{"_id":"6ac16ce8fe8eca1c460e0260","slug":"villagers-staged-a-protest-against-the-ration-dealer-allahabad-news-c-407-1-ggp1018-21127-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड कोरांव के बरनपुर ग्राम पंचायत के राशन कार्ड धारकों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को कोटेदार के विरुद्ध शिकायती पत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि अंगूठा लगवाने के बाद भी कई महीने का राशन नहीं दिया गया। कुछ राशन कार्ड धारकों ने चार महीने तक राशन न मिलने की बात कही। कोटेदार अगले महीने राशन देने का कहकर टालमटोल करता रहता है।
ग्रामीणों ने पहले भी एसडीएम और आपूर्ति शिक्षक से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर वे एकजुट होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेरसू आदिवासी, लक्ष्मण आदिवासी, मंगला प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान कामता प्रसाद सिंह, कन्हई आदिवासी और राम लाल सहित कई ग्रामीण शामिल थे। एसडीएम ने शिकायती पत्र लेकर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।