फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers gheraoed the substation over power cuts

Prayagraj News: बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने उप केंद्र का किया घेराव

Tue, 25 Aug 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 25 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers gheraoed the substation over power cuts
फोटो नवाबगंज 01 अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उप केंद्र फतेहपुर कायस्थान को ग्रामीणों ने घेरा - फोटो : Police
अघोषित बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने फतेहपुर कायस्थान केंद्र का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता आशीष पांडे ने किया। आशीष पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी ढंग से बिजली का बिल तो वसूल रही है, लेकिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के चक मोतीराम ओझा और कोयलिया गांव में खंभा तक नहीं लगा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में चक मोतीराम ओझा, कोयलिया में खंभा और ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों को ठीक नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद मिश्रा, शिवपूजन पटेल, रामपाल पटेल, दुधी पटेल, बल्लू पटेल, चंदन यादव, राजेश पासी और श्याम बाबू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed