फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers expressed anger over the demand for a road

Prayagraj News: रास्ते की मांग के लिए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Thu, 07 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 07 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over the demand for a road
फोटो कैप्शन: मांडा उमापुर कला में नाराज ग्रामीणों से वार्ता करती पुलिस।
ब्लॉक क्षेत्र के उमापुर कला में बुधवार को रास्ते की मांग पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने रेलवे का निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दिघिया चौकी इंचार्ज विक्की गुप्ता, दरोगा शोएब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे के इंजीनियरों और अधिकारियों की मौजूदगी में काफी समझाने के बाद करीब चार-पांच घंटे बाद काम दोबारा शुरू कराया जा सका। गांव से महज 200 मीटर दूर प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग होने के बावजूद ओवरब्रिज या अंडरपास न होने से ग्रामीणों को 4-5 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग उठाने और चुनाव बहिष्कार करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। एक सप्ताह पहले भी ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाया था। एसडीएम मेजा को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम प्रधान राम किशुन, दिनेश कुमार द्विवेदी, शिव मोहन, सुरेंद्र कुमार दुबे, जयंत्रीलाल आदि ने रास्ते के लिए जमीन देने का हलफनामा दिया था। इसके बावजूद अब तक नाप-जोख नहीं की गई।
मंगलवार को विजय बहादुर यादव के यहां बरात के दौरान डीजे वाहन हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे ओमप्रकाश बिंद (धरांव कुलंदन) झुलस गया। रास्ता न होने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में भी ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।बुधवार को दोबारा काम रुकने पर पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हालात संभाला और कार्य शुरू कराया लेकिन स्थायी समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन


पंचायत भवन में सेंध, कंप्यूटर उपकरण चोरी

क्षेत्र के बनवारीखास पंचायत भवन में मंगलवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर सेंध लगा दी। चोर कंप्यूटर उपकरण चुरा ले गए और विद्युत वायरिंग भी उखाड़ दी। बुधवार अलसुबह पास के परिषदीय विद्यालय की रसोइयां ने खिड़की टूटी देख घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राधिका देवी को दी। सूचना पर पहुंची प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed