फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers blossom on receiving electrification

विद्युतीकरण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों के खिले चेहरे

Sat, 21 Sep 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers blossom on receiving electrification
उदयपुर में विद्युतीकरण योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवार? - फोटो : PRATAPGARH
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को उदयपुर इलाके के जोगापुर गांव में विद्युतीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्युत बल्ब जलाकर ग्रामीणों को सौगात देते हुए यहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक मोना मिश्रा के प्रयास से रामपुर खास में विकास के साथ ही सभी तबके के लोगों को सम्मान व आत्मनिर्भर बनाए जाने का समान अवसर दिलाया जाएगा। कहा कि विकास को बहुआयामी दिशा देने के लिए निरंतरता व पारदर्शिता जरूरी है जो कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नही किया जाएगा। इसमें कहीं भी शिकायत मिली तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संचालन लाल सुनील प्रताप सिंह ने किया । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, अवधेश सिंह, पवन शुक्ला, ज्ञानप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तिवारी दीवानगंज में शाही इमाम मो. ईशा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रमोद तिवारी डगरारा गांव में समाजसेवी गंगाबक्स सिंह व खजुरी में पूर्व प्रधान मुन्ना पांडेय की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त करने पहुंचे। यहां प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, राममिलन तिवारी, आशीष उपाध्याय, डॉ. चंद्रेश सिंह, लालजी यादव, नन्हेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed