फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Village development officer died after falling down the stairs, was posted in Nevada block

Kaushambi : सीढ़ियों से नीचे गिरने से ग्राम विकास अधिकारी की मौत, नेवादा ब्लॉक में थे तैनात

Sun, 04 Aug 2024 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली इलाके के चन्द्रसेन गांव के निवासी अरविंद सिंह (52) ग्राम विकास अधिकारी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नेवादा ब्लाक में थी। वह परिवार समेत प्रयागराज के झलवा में निजी मकान में रहते थे। उनके बेटे प्रिंस सिंह ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे पिता अरविंद सिंह सोकर उठने के बाद व्यायाम करने के लिए छत पर गए थे। 

विज्ञापन
Village development officer died after falling down the stairs, was posted in Nevada block
अरविंद सिंह, ग्राम विकास अधिकारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेवादा ब्लाक नेवादा में तैनात सचिव की रविवार सुबह प्रयागराज के झलवा में आवास पर सीढ़ियों के नीचे गिरने से मौत हो गई। सचिव की मौत होने से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। नेवादा ब्लाक में तैनात अन्य सचिवों को भी जैसे ही हादसे की खबर मिली उनमें शोक व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली इलाके के चन्द्रसेन गांव के निवासी अरविंद सिंह (52) ग्राम विकास अधिकारी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नेवादा ब्लाक में थी। वह परिवार समेत प्रयागराज के झलवा में निजी मकान में रहते थे। उनके बेटे प्रिंस सिंह ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे पिता अरविंद सिंह सोकर उठने के बाद व्यायाम करने के लिए छत पर गए हुए थे।
विज्ञापन


व्यायाम करने के बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। नीचे उतरते वक्त ही उनका पैर अचानक फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद घर के लोग आनन फानन उन्हें इलाज के लिए समीप के अस्पताल लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरविंद सिंह की मौत होने से पत्नी मंजू सिंह समेत बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed