{"_id":"5ccb46c2bdec22073073cdad","slug":"vikrama-ki-bhartam-ki-ke-bark-karu-karkcha-kills","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम चाल की ईट पत्थरों से कूंचकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम चाल की ईट पत्थरों से कूंचकर हत्या
Fri, 03 May 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के चनैनी गांव के समीप साधूकुटी चौराहे के पास बुधवार रात एक विक्रम चालक की ईट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह साथियों के साथ एक ढाबे में गया था। वहीं खाने पीने के दौरान झगड़ा हो गया। कातिल उसे घसीट कर लगी में ले गए और मार डाला। पुलिस ने उसके एक साथी और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार के रहने वाले खंतहवा (40) विक्रम चालक था। पिछले कुछ सालों वह करछना के चनैनी गांव में आकर रहने लगा था। वह विक्रम चलाकर आजीविका चलाता था। उसके साथ साथी राजकुमार भी रहता है। बुधवार की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ साधू कुटी के पास पंकज ढाबे में खाना खाने गया था। बताते हैं कि वहां पर पहले जमकर शराब पी गई। शराब पीने के दौरान ही खंतहवा के साथ गए लोगों में आपस में विवाद हो गया।
विज्ञापन
गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। ढाबा मालिक ने सबको बाहर किया तो कुछ लोग उसे मारते हुए गली में घसीट ले गए और ईट पत्थर से कूंचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी भाग निकले। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद खंतहवा के साथियों की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर करछना दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके एक साथी वाहन चालक समेत तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके घर पर सूचना भेज गई है।