फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vikas dubey encounter: martyr sub inspector anoop singh's father said, Relaxed now

vikas dubey encounter:  विकास दूबे के खात्मे पर मना जश्न, शहीद दरोगा अनूप सिंह के पिता बोले, कलेजे को मिली ठंडक 

Fri, 10 Jul 2020 08:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey encounter: martyr sub inspector anoop singh's father said, Relaxed now
prayagraj news : शहीद अनूप सिंह सब इंस्पेक्टर - फोटो : prayagraj

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ, दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दूबे के एनकाउंटर की जानकारी पर शहीद दरोगा अनूप सिंह के बेलखरी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटे को खोने के गम में तड़प रहीं मां जड़ावती सिंह, पत्नी नीतू सिंह व पिता रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से कलेजे को ठंडक मिली है। ऐसे दहशतगर्द को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए थी। घटना की सीबीआई जांच हो, ताकि इसमें संलिप्त लोगों का चेहरा भी सामने आ सके। 

विज्ञापन

vikas dubey encounter: martyr sub inspector anoop singh's father said, Relaxed now
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पकड़े गए विकास दुबे के एनकाउंटर की सुबह जानकारी होने के बाद शहीद दरोगा अनूप के पिता रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि मुठभेड़ में शहीद हमारे आठों बेटों की आत्मा को आज शांति मिली होगी। सीएम योगी ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वसन दिया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया। लेकिन अभी और भी दोषी हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस विभाग के विभीषणों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

vikas dubey encounter: martyr sub inspector anoop singh's father said, Relaxed now
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उनकी वर्दी चौराहे पर लटका दी जाए, ताकि भेदियों के चलते अब किसी और बेटा शहीद न हो। अनूप की पत्नी नीतू सिंह ने कहा कि जो भी दोषी हों उसे बख्शा न जाए। इनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो समाज में नजीर बने। ताकि पुलिस की नौकरी करने से कोई डरे न। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन

vikas dubey encounter: martyr sub inspector anoop singh's father said, Relaxed now
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

फफक कर रो पड़ी मां, बोली बेटा... हत्यारा मारा गया..

शहीद दरोगा अनूप सिंह की मां जड़ावती बेटे के हत्यारे दहशतगर्द विकास दूबे की मौत की खबर सुनते बरामदे में लगी बेटे की फोटो के पास पहुंचीं और फफक कर रो पड़ीं। कहा, बेटा...हत्यारा मारा गया। बिलखते हुए बोलीं बेटा... मगर अफसोस ई अहै... कि अब हमका अस्पताल के लइके जाए। यह देख छोटे बेटे अनुज मां को संभालते हुए कमरे मेें ले गए। अनूप की बुजुर्ग मां को रोता देख आस-पास के लोगों की आंखें नम हो गईं। 

विकास के एनकाउंटर पर गांवों में जश्र, बांटीं मिठाइयां, आतिशबाजी  

दुर्दांत अपराधी विकास दूबे के एनकाउंटर की खबर मिलने पर मुठभेड़ में शहीद हुए दरोगा अनूप सिंह के गांव बेलखरी व आस-पास के गांवों में जश्र का माहौल रहा। विकास दुबे के अंत की खुशी में ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े व एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।    

vikas dubey encounter: martyr sub inspector anoop singh's father said, Relaxed now
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाल ा
मानधाता के बेलखरी गांव के प्रधान इसरार ने गांव में मिठाइयां बाटीं। गांव के युवाओं ने पटाखे दागे। कहा कि अपराधी की यही सजा होनी चाहिए। यह कार्रवाई यही रुकनी नहीं चाहिए। घटना में जो भी दोषी हो, जांच कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें।

कटरागुलाब सिंह बाजार में अतुल वैश्य, राहुल यादव, अमित अग्रहरि, अमित जायसवाल आदि युवाओं ने आतिशबाजी की। मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इधर, मोहनगंज बाजार में किसान मंच के जिलाध्यक्ष विश्वा सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने कानपुर घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर पर खुशी जताई। एक दूसरे को लड्डू खिलाया। इस मौके पर राजकुमार, पंकज, झब्लू, रफीउल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed