Vijay Mishra News: नैनी से चित्रकूट जिला जेल भेजे गए विधायक विजय मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को नैनी सेंट्रल जेल में 24 घंटे भी नहीं रुकने को मिला। रविवार देर रात नैनी लाए गए बाहुबली विधायक सोमवार शाम को जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेश पर जिला जेल चित्रकूट भेज दिए गए। उनके यहां से ट्रांसफर किए जाने से जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी से जीते बाहुबली विधायक विजय मिश्र को भदोही पुलिस ने रविवार को मध्य प्रदेश से लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। जहां से कड़ी सुरक्षा में रविवार देर शाम विजय मिश्रा को लेकर नैनी सेंट्रल जेल लाया गया। यहां पर उन्हें पुरानी महिला बैरक के अस्थाई जेल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। क्वारंटीन से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई।
सोमवार को जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी ने विजय मिश्रा को नैनी सेंट्रल जेल से जिला जेल चित्रकूट ट्रांसफर कर दिया। शासन के निर्देश पर हुए इस स्थानांतरण को देर शाम अमलीजामा पहना दिया गया। जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे विजय मिश्रा को नैनी से चित्रकूट जेल के लिए रवाना कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया की डीएम के आदेश पर विजय मिश्रा का ट्रांसफर हुआ है। यहां से उनकी रवानगी कर दी गई है।