फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News Allahabad Vijay Banda jail shift accused of former minister Brahmadutt Dwivedi murder

Prayagraj Crime News: पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी विजय बांदा जेल शिफ्ट

Fri, 11 Sep 2020 10:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News Allahabad Vijay Banda jail shift accused of former minister Brahmadutt Dwivedi murder
जिला जेल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह को वृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ नैनी सेंट्रल जेल से जिला कारागार बांदा स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री हत्याकांड का मुख्य आरोपी विजय सिंह पिछले चार साल से केंद्रीय कारागार नैनी में बंद था। नौ सितंबर की देर रात शासन से उसकी जेल बदलने का आदेश आया। जिसके बाद गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जिला कारागार बांदा शिफ्ट कर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार शासन से आदेश मिलने पर गुरुवार सुबह लगभग 8.30 बजे विजय सिंह को जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उसे लेकर बांदा जेल गई। बताया गया कि विजय सिंह को 17 अगस्त 2017 को लखनऊ जेल से नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। बंदी विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह फर्रुखाबाद के बेल पर गांव का रहने वाला है। फर्रुखाबाद  में ही उसने कैबिनेट मंत्री की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माफिया की बदली जा चुकी है जेल

नैनी सेंट्रल जेल से अतीक अहमद, उसके भाई एवं पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ मोहम्मद अशरफ, चाका के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा, उनके कॉलेज में पकड़े गए सुल्तानपुर के शूटर नीरज सिंह और ज्ञानपुर, भदोही से विधायक विजय मिश्रा को नैनी जेल से दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed