फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vigilance Team arrested the village development officer taking twenty thousand bribe

प्रयागराज : बीस हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 10:01 PM IST
सार

जेई ने समतलीकरण के लिए करीब 76 हजार रुपये का स्टीमेट बनाया। धनराशि के भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश यादव को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी भुगतान के लिए डोंगल लगाने के एवज में 20 हजार की मांग करने लगा।

विज्ञापन
Vigilance Team arrested the village development officer taking twenty thousand bribe
रिश्वत लेते गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्राम पंचायत सिकरा के प्रधान की शिकायत पर सतर्कता प्रवर्तन दल ने ग्राम पंचायत अधिकारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ग्राम विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर में समतलीकरण के नाम पर भुगतान के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम आरोपी से प्रयागराज में पूछताछ कर रही है। सिकरा गांव के प्रधान गणेश चंद्र ने बताया कि पीएस सिकरा परिसर में बरसाती पानी लग जाता था। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर बीते जून में विद्यालय परिसर में समतलीकरण कराया गया।

विज्ञापन



जेई ने समतलीकरण के लिए करीब 76 हजार रुपये का स्टीमेट बनाया। धनराशि के भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश यादव को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी भुगतान के लिए डोंगल लगाने के एवज में 20 हजार की मांग करने लगा। प्रधान गणेश चंद्र ने इसकी शिकायत सतर्कता प्रवर्तन दल से की। जांच के बाद टीम ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

विज्ञापन

प्रवर्तन दल की टीम ने प्रधान से संपर्क किया और दो हजार के 10 नोटों पर केमिकल लगाकर ग्राम विकास अधिकारी को देने के लिए कहा। बुधवार दोपहर में सवा एक बजे प्रधान गणेश चंद्र ने मांडा ब्लॉक गेट के सामने ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव को 20 हजार रुपये दिए। इस दौरान प्रवर्तन दल की टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी वीडीओ को लेकर प्रयागराज चली गई। ब्लॉक गेट के सामने से ग्राम विकास अधिकारी की गिरफ्तारी से खलबली मच गई। मामले में बीडीओ मांडा अमित मिश्र ने बताया कि गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 


सात ग्राम पंचायतों में की गई थी तैनाती
जौनपुर जिले के कोतवाली सदर 27 न्यू कालोनी, मुरादगंज निवासी ओम प्रकाश यादव बीते जुलाई में मांडा ब्लॉक में बतौर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तैनात हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश यादव को क्षेत्र के हंडिया, गिरधरपुर, दंडपानपुर, मड़ार, सिकरा, सुरवांदलापुर, तिसेनतुलापुर ग्राम पंचायत का कार्यभार सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed