फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video Viral: 50 thousand demanded to release smack smuggler, police engaged in investigation

वीडियो वायरल : स्मैक तस्कर को छोड़ने के लिए 50 हजार मांगे, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 06 Sep 2022 02:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 02:04 AM IST
सार

हालांकि एसओ इसे फर्जी बता रहे हैं। 2.20 मिनट के इस ऑडियो में दो लोगों के बीच की बातचीत सुनाई पड़ रही है। कथित रूप से बातचीत में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी जबकि दूसरा स्मैक तस्कर है। 

विज्ञापन
Video Viral: 50 thousand demanded to release smack smuggler, police engaged in investigation
वायरल वीडियो - फोटो : social media

विस्तार

होलागढ़ में स्मैक तस्कर को छोड़ने की डील का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कथित रूप से यह ऑडियो थाने में तैनात एक सिपाही का बताया गया। वह खुद को एसओजी का जवान बताकर 50 हजार रुपयों की मांग करता सुनाई पड़ रहा है। हालांकि एसओ इसे फर्जी बता रहे हैं। 2.20 मिनट के इस ऑडियो में दो लोगों के बीच की बातचीत सुनाई पड़ रही है। कथित रूप से बातचीत में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी जबकि दूसरा स्मैक तस्कर है। 

विज्ञापन



बातचीत में सबसे पहले कथित पुलिसकर्मी यह कहते सुनाई पड़ता है कि फोन मत कराओ, जितना कहा गया है उतना कर दो। इस पर दूसरा व्यक्ति कहता है कि काम शुरू किए हुए एक दिन हुआ है। ऐसे में इतने रुपये वह कहां से इंतजाम करे। कथित पुलिसकर्मी उसे मिलने के बुलाता है तो दूसरा व्यक्ति उससे कहता है कि आप अपना नाम तो बताइए। 
विज्ञापन



इसके बाद कथित सिपाही अपना नाम अभिजीत बताता है जिस पर दूसरा व्यक्ति कहता है कि उसने पता कर लिया है इस नाम का कोई व्यक्ति टीम में नहीं है। इस पर कथित पुलिसकर्मी कहता है कि वह क्राइम ब्रांच से है। बातचीत के दौरान ही किसी अजय नाम के शख्स का भी जिक्र दोनों करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान कथित पुलिसकर्मी कहता है कि इंतजाम नहीं कर पाओगे तो मैं पकड़े गए व्यक्ति को ले जा रहा हूं। इस पर सामने वाला जवाब में कहता है कि हिसाब से बात करिए तो मैं इंतजाम कर दूंगा। आगे भी मैनेज होकर काम करूंगा। लेकिन लाख-50 हजार रुपये की बात होगी तो मुश्किल होगी। कथित रूप से यह ऑडियो होलागढ़ थाने में तैनात सिपाही का बताया जा रहा है। हालांकि एसओ अमित कुमार सिंह ऑडियो फर्जी बताते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed