{"_id":"62a3739b8f77bb55f651ab86","slug":"video-of-samajwadi-party-leader-with-woman-goes-viral-contested-mayor-s-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सपा नेता का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, लड़ चुका मेयर का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सपा नेता का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, लड़ चुका मेयर का चुनाव
Fri, 10 Jun 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
वीडियो में सपा नेता कमरे में एक महिला के साथ दिख रहा है। वहां म्यूजिक बज रहा था। पहले तो नेता और महिला अलग अलग दिखते हैं फिर नेता अश्लील हरकत करे लगता है। दोनों की हरकतों को कोई खिड़की से कैमरे में कैद कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विस्तार
समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ तो लोग स्तब्ध रहे गए। बुजुर्ग नेता ने सपा के टिकट से मेयर का चुनाव भी लड़ा था। 13 मिनट के इस वीडियो को कमरे की खिड़की से चोरी छिपे शूट किया गया था। शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ तो नेता का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ था।
विज्ञापन
वीडियो में सपा नेता कमरे में एक महिला के साथ दिख रहा है। वहां म्यूजिक बज रहा था। पहले तो नेता और महिला अलग अलग दिखते हैं फिर नेता अश्लील हरकत करे लगता है। दोनों की हरकतों को कोई खिड़की से कैमरे में कैद कर रहा है। वह बार बार कैमरे को पर्दे के पीछे छिपा लेता है। वीडियो में एक जगह महिला वीडियो शूट करने वाले को इशारा करते हुए भी दिख रही है। शुक्रवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
शहर की राजनीति और सामाजिक हलकों में वह नेता बहुत की जाना पहचाना नाम है। वीडियो कब बनाया गया किसने बनाया और वायरल किया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। किसी ने अभी तक इस मामले में शिकायत नहीं की है। इस वीडियो के बारे में नेता का पक्ष जानने के लिए उनका मोबाइल मिलाया गया लेकिन मोबाइल स्विच आफ था। अन्य लोगों से भी इस बारे में बात किया गया लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन