फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video of distributing notes in SP office goes viral, when police reached...

प्रयागराज : सपा कार्यालय नोट बांटने का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस तो...

Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
सार

2.40 मिनट का यह वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो शुरू होते ही कई लोग छत पर खड़े दिखाई देते हैं। जबकि अन्य लोग सीढ़ियों से नीचे उतरते रहते हैं।

विज्ञापन
Video of distributing notes in SP office goes viral, when police reached...
Prayagraj News : वायरल वीडियो। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समाजवादी पार्टी के लालाबाजार हंडिया स्थित कार्यालय में नोट बांटने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन




जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हंडिया विस क्षेत्र अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा समेत तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में 10-12 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन




2.40 मिनट का यह वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो शुरू होते ही कई लोग छत पर खड़े दिखाई देते हैं। जबकि अन्य लोग सीढ़ियों से नीचे उतरते रहते हैं। इसी दौरान नीचे खड़ा एक व्यक्ति सीढ़ियों से उतर रहे लोगों के हाथ में नोट थमाता दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

सीढ़ियों से उतर रहे लोगों में से कुछ सिर पर लाल रंग की टोपी और गले में समाजवादी पार्टी का झंडा लपेटे भी दिखते हैं। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस आई और इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।



इंस्पेक्टर केशव वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वीडियो एक दिन पहले का है। फिलहाल आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।



वायरल वीडियो के जरिए पता लगाया जा रहा है कि नोट लेने और बांटने वाले कौन थे। वीडियो में जो भी लोग दिख रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed