{"_id":"630632688c97ca01c0477ff9","slug":"video-of-assistant-teacher-sleeping-in-class-goes-viral-beo-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सहायक अध्यापक का कक्षा में सोने का वीडियो वायरल, बीईओ ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सहायक अध्यापक का कक्षा में सोने का वीडियो वायरल, बीईओ ने शुरू की जांच
Wed, 24 Aug 2022 07:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Aug 2022 07:49 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय रवनिया में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ओझा और सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह की नियुक्ति है। मंगलवार को सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ इसमें वह विद्यालय में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : कक्षा में अध्यापक के सोने का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बीआरसी कोरांव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रवनिया के सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शिक्षक कक्षा में शैक्षणिक अवधि में ही सो रहे हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रवनिया में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ओझा और सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह की नियुक्ति है। मंगलवार को सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ इसमें वह विद्यालय में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही कक्षा में बच्चे भी मौजूद हैं। वीडियो वायरल होने पर शिक्षक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिनों से वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। अचानक बीपी लो होने के कारण उन्हें नींद आ गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन