{"_id":"5ea1ad618ebc3e905b576aaf","slug":"video-conferencing-will-now-hear-cases-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी मुकदमों की सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी मुकदमों की सुनवाई
Thu, 23 Apr 2020 08:29 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
कहते हैं आवश्यकता अविष्कार की जननी है। लॉक डाउन के दौरान न्यायपालिका में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए वादकारियों को न्याय उपलब्ध कराने के लिए सूबे में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं जिला अदालत परिसरों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई की जा सकेगी, इसके लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अदालतें इंटरनल कनेक्टिविटी से चलेंगी, इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी। कोर्ट कार्यवाही चलाने के लिए उपलब्ध संसाधनों से ही साफ्टवेयर तैयार कर बृहस्पतिवार से लागू कर दिया गया है। लखनऊ पीठ सहित इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं प्रदेश की जिला अदालतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
इलाहाबाद हाईकोर्ट
हाईकोर्ट के निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा पूरी तरह से सुरक्षित एवं निर्बाध है। इसके लिए अलग से संसाधनों की आवश्यकता नहीं पड़ी। उपलब्ध संसाधनों से ही साफ्टवेयर तैयार कर यह सुविधा दी गई है। इस सेवा को विस्तार देने की प्रक्रिया जारी है।
शीघ्र ही सॉफ्टवेयर आधारित कोर्ट पूरी तरह से कार्य करने लगेगी। लॉकडाउन के दौरान हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मुकदमों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से करने का निर्णय लिया गया, मगर अभी तक जो व्यवस्था लागू थी उसमें सीमित मुकदमों की सुनवाई ही हो सकती थी। नई व्यवस्था में इसका व्यापक उपयोग हो सकेगा।
शीघ्र ही सॉफ्टवेयर आधारित कोर्ट पूरी तरह से कार्य करने लगेगी। लॉकडाउन के दौरान हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मुकदमों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से करने का निर्णय लिया गया, मगर अभी तक जो व्यवस्था लागू थी उसमें सीमित मुकदमों की सुनवाई ही हो सकती थी। नई व्यवस्था में इसका व्यापक उपयोग हो सकेगा।