फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Victim of sexual harassment wandering from one station to another station for three days

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता तीन दिन से भटक रही एक से दूसरे थाने 

Mon, 12 Oct 2020 10:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Victim of sexual harassment wandering from one station to another station for three days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घूरपुर थाना अंतर्गत रिश्तेदार के यहां गई एक महिला के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के चार दिन बाद घूरपुर,  कौंधियारा और बारा, तीनों थानों का चक्कर लगाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सभी जगह उसे अभी तक निराशा हाथ लगी है। पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं और एक दूसरे का घटना स्थल बता कर उसे भटका रहे हैं।
विज्ञापन


घूरपुर के एक गांव में रिश्तेदार के यहां गई महिला को उस उसी के गांव के रहने वाले दो युवक आठ अक्तूबर की रात घर पहुंचाने के लिए बारा थाना क्षेत्र के एक गांव के लिए निकले थे। लेकिन दोनों युवक की नीयत ठीक नहीं थी और महिला को जबरदस्ती दूसरे रास्ते से ले जाकर दोनों युवकों ने हवस का शिकार बनाया। उसको मारा पीटा और जेवरात भी छीन लिए।
विज्ञापन


महिला किसी तरह अपने घर गांव पहुंची। वह परिवार वालों को आपबीती बताई। नौ अक्तूूबर को परिजनों के साथ महिला घूरपुर थाने गई और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घूरपुर पुलिस ने घटना अपने इलाके की न बात बताकर बारा थाने भेज दिया। बारा पुलिस ने उसे वापस घूरपुर भेज दिया। पीड़िता जब 11 अक्तूबर घूरपुर थाने पहुंची तो उसे कौंधियारा थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कौंधियारा थाने में भी उनकी नहीं सुनी गई और वहां से घूरपुर की घटना बताकर वापस भेज दिया गया। कौंधियारा पुलिस ने बताया कि यह मामला घूरपुर का है और वहीं पर मुकदमा दर्ज होगा। इसके लिए मुंशी से बात भी हुई है। वहीं बताते हैं कि घटना घूरपुर थाना के ही एक गांव की है। इसके बाद भी घूरपुर पुलिस बच रही। महिला एक से दूसरे थाने का चक्कर लगा रही है। 



किशोरी से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
शंकरगढ़। नगर पंचायत की एक महिला ने शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायत की है कि नगर के ही एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नगर पंचायत के ही रहने वाले महफूज अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed