{"_id":"69804e5a264f85c5ea05a5f8","slug":"vhp-to-wage-digital-war-against-religious-conversion-and-love-jihad-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ डिजिटल वॉर लड़ेगी विहिप, माघ मेले में तैयार की गई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ डिजिटल वॉर लड़ेगी विहिप, माघ मेले में तैयार की गई रणनीति
Mon, 02 Feb 2026 12:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:42 PM IST
सार
विहिप के केंद्रीय सोशल मीडिया प्रमुख राकेश ने स्पष्ट किया कि आज के समय में कार्यकर्ता केवल सूचना वाहक नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु हैं।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की प्रयागराज माघ मेले में बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) काशी प्रांत के प्रचार-प्रसार विभाग की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में एक बड़ा निर्णय लेते हुए तय किया गया कि धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी सामाजिक चुनौतियों के विरुद्ध विहिप सोशल मीडिया पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय सोशल मीडिया प्रमुख राकेश ने स्पष्ट किया कि आज के समय में कार्यकर्ता केवल सूचना वाहक नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु हैं। उन्होंने सकारात्मक और तथ्यपरक संचार को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। बैठक में फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर संगठन की पहुंच बढ़ाने के लिए गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अनुशासित डिजिटल रणनीति और संगठित प्रयासों के माध्यम से कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, समाज को दिशा देने का जरिया है। देवेंद्र पांडेय ने कहा कि कंटेंट की भाषा और उद्देश्य स्पष्ट होने चाहिए, तभी समाज को जागरूक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बैठक की शुरुआत भगवान श्रीराम दरबार और भारत माता के पूजन से हुई। बैठक में संगठन की विचारधारा को डिजिटल युग की शक्ति के साथ घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अश्विनी कुमार मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, रंजीत राय, डॉ. श्रुति, अनिल यादव, राकेश तिवारी सहित काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन सत्र में सभी ने वैचारिक स्पष्टता और भावी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।