फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP organization emphasizes on extension for homecoming, conversion

घर वापसी और धर्मांतरण के लिए विहिप का संगठन विस्तार पर जोर

Sat, 18 Jan 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
VHP organization emphasizes on extension for homecoming, conversion
एजेंडा पर मंथन... - फोटो : अमर उजाला

हिंदुत्व के एजेंडे को परवान चढ़ाने की कार्ययोजना बनाने के लिए विहिप के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मंथन किया। संगम तीरे माघ मेले में लगे विहिप शिविर में संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। तय हुआ कि योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए संगठन का विस्तार भी जरूरी है। इसके लिए विहिप अपना विस्तार करेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को विहिप से जोड़ा जाएगा। सिर्फ काशी प्रांत में ही विहिप ने पांच लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। 

विज्ञापन


परेड ग्रांउड स्थित विहिप के शिविर में क्षेत्र चिंतन बैठक काशी, अवध, गोरक्ष एवं कानपुर प्रांत के 150 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। शाम चार बजे से शुरू हुई इस दो दिवसीय बैठक के उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण से आज तक  हम कार्यकर्ताओं के चरित्र पर ही टिके रहे। इसी वजह से राम जन्मभूमि, रामसेतु, सबरीमाला, अमरनाथ यात्रा जैसे बड़े आंदोलन हुए और उसमें सफलता मिली। यह कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव हुआ। क्षेत्र चिंतन बैठक में धर्मांतरण और घर वापसी जैसे अभियान में तेजी लाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान की तेजी के लिए संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जरूरत है। इस दौरान संघ के क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि साधना और त्याग के बल पर आज दुनिया के सबसे बड़े परिवार के हम सब कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के आधार पर यह संगठन 1964 से आज तक लगातार कार्य कर रहा है।

इसी वजह से हमारी विचारधारा की चर्चा पूरे विश्व में है। धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने वाला यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। इस दौरान अशोक सिंहल को भी याद किया गया। कहा कि स्वर्गीय अशोक सिंहल द्वारा संगठन के लिए किए गए त्याग से हमें प्रेरणा लेनी की जरूरत है।

कहा कि संगठन की स्थापना के 60 वर्ष 2024 में पूर्ण होंगे। तब तक संगठन का  नेटवर्र्क, संसाधन एवं ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ना होगा। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख राधेश्याम, सेवा प्रमुख राघेश्याम द्विवेदी, वासुदेव पटेल, अवधेश, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि बैठक शनिवार को भी होगी।


अस्वस्थ होने से चंपत राय नहीं हुए शामिल
 विहिप क्षेत्र चिंतन बैठक में संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय अस्वस्थ होने की वजह से शामिल  नहीं हो सके। वह शुक्रवार को ही वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे थे, लेकिन अस्वस्थ होने की वजह से वह विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में ही रुक गए। देर शाम उनसे विहिप के अन्य पदाधिकारी मुलाकात के लिए केसर भवन भी गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed