फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Verification postponed of selected candidates of LT Grade teacher recruitment.

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के चयनितों का सत्यापन स्थगित

Mon, 10 Jun 2019 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Verification postponed of selected candidates of LT Grade teacher recruitment.
UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के चयनितों को बड़ा झटका दिया है। आयोग ने 11 जून से प्रस्तावित चयनितों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इस बाबत आयोग के सचिव जगदीश ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने जब सत्यापन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया था, उस वक्त एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पेपर लीक मामला सामने नहीं आया था। कार्यक्रम जारी होने के बाद मामला खुला और आयोग की परीक्षा नियंत्रक रहीं अंजू कटियार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद पूरी परीक्षा ही सवालों के घेरे में आ गई। ऐसे में पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि आयोग किसी भी दिन सत्यापन की प्रक्रिया को स्थगित कर सकता है, लेकिन ऐसा करने से पहले आयोग में नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति जरूरी थी। इसके लिए आयोग ने पिछले हफ्ते संयुक्त सचिव बृजेंद्र द्विवेदी को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की गैर मौजूदगी के कारण कुछ परिणाम भी फंसे हुए थे। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के बाद सोमवार को हुई बैठक में 11 जून से सत्यापन प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही चार सीधी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थियों को भी अंदाजा था कि आयोग सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को कोई निर्णय ले सकता है, सो अभ्यर्थी भी सुबह 11 बजे से आयोग के सामने धरने पर बैठ गए थे और सत्यापन की मांग पर अड़े हुए थे। हालांकि अभ्यर्थियों का दबाव काम नहीं आया और आयोग ने सत्यापन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी विषयों के रिजल्ट पर भी संकट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से अब तक एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत सात विषयों में 1343 पदों का परिणाम जारी किया गया है। इन विषयों में चयनितों की सत्यापन प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अब बाकी आठ विषयों के रिजल्ट पर भी संकट मंडरा रहा है।

अभ्यर्थी भले ही बाकी विषयों का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर आयोग में धरना दे रहे हों, लेकिन जिस तरह आयोग ने सत्यापन की प्रक्रिया को स्थगित किया है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बाकी विषयों का परिणाम आने में अब वक्त लग सकता है। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद पूरी परीक्षा विवादों के घेरे में आ चुकी है। ऐसे में जिन विषयों का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं हुआ है, उन विषयों के अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है। 

आयोग ने अब तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, जीव विज्ञान और कला विषय का रिजल्ट जारी नहीं किया है और इन विषयों में नौ हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इन लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अब अधर में फंस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed