फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Verification of assets of Bachchai Pasi gang members

बच्चा पासी गिरोह के सदस्यों की संपत्तियों का भी सत्यापन

Mon, 10 Aug 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Verification of assets of Bachchai Pasi gang members
Crime - फोटो : Twitter
चिह्नित माफिया पर चल रही कार्रवाई के क्रम में पुलिस बच्चा पासी गिरोह के सदस्यों पर भी लगाम कसने जा रही है। इसके तहत गिरोह के सदस्य के तौर पर चिह्नित किए गए लोगों की संपत्तियों का सत्यापन भी कराए जाने की तैयारी है। पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने कैसे व किस माध्यम से संपत्ति खड़ी की। अनियमितता मिलने पर प्रशासन को जानकारी देकर उनकी जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन


कानपुर के बिकरू कांड के बाद शासन ने प्रदेश भर में माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अन्य जिलों की तरह प्रयागराज में भी चिह्नित माफिया पर शिकंजा कसा गया। अतीक अहमद, दिलीप मिश्रा व राजेश यादव के साथ ही बच्चा पासी गिरोह पर भी कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने डी 46 नाम से उसका गैंग पंजीकृत किया साथ ही गिरोह के सदस्यों के तौर पर इसमें 15 नाम भी शामिल किए।
विज्ञापन


इनमें से कई ऐसे भी हैं जिनका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास तो नहीं है लेकिन उनके बारे में जानकारी मिली है कि वह पर्दे के पीछे रहकर गिरोह को मदद पहुंचाते हैं। इनमेें से कुछ ऐसे भी हैं, जो गिरोह की काली कमाई को अपने व्यापार के माध्यम से सफेद करने का काम करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने गैंग लीडर बच्चा पासी के साथ ही इन सदस्यों की संपत्तियों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कइ बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन संपत्ति कब और कैसे जुटाई गई, किसके नाम खरीदी गई, किससे खरीदी गई व संपत्ति को खरीदते वक्त संबंधित की आय व उसका स्रोत क्या था। अनयिमिता मिली तो प्रशासन को रिपोर्ट देकर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस अफसर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन उनका कहना है कि माफिया के मददगारों पर भी पुलिस की भी पूरी नजर है। उनकी हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।

सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के बारे में तमाम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। जिनमें से एक अर्जित संपत्ति का भी है। जमानत निरस्तीकरण व अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।  

लाइसेंस निरस्त होने पर भेजा जाएगा नोटिस

बच्चा पासी गिरोह पर शिकंजा कसने के क्रम में ही पुलिस ने दो सदस्यों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। इनमें से एक कटहुला गौसपुर, कौशाम्बी व दूसरा पीपलगांव का रहने वाला है। पुलिस अफसरों का कहना है कि लाइसेंस निरस्त होते ही इन्हें नोटिस भेजा जाएगा। तय अवधि में शस्त्र नहीं जमा होने पर रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। 

धूमनगंज से झूंसी तक के सदस्य

बच्चा पासी गिरोह में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें से ज्यादातर धूमनगंज के रहने वाले हैं। हालांकि गिरोह मेें कुछ सदस्य झूंसी व अन्य इलाकों के भी रहने वाले हैं। 15 सदस्यों में से नौ धूमनगंज के रम्मन का पुरवा, एक-एक पीपलगंाव, कंधईपुर, मरियाडीह व लालबिहारा व दो सदस्य क्रमश: अल्लापुर व झूंसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed