फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Veni Madhav came out on a chariot decorated with flowers

Prayagraj News : फूलों से सुसज्जित रथ पर निकले भगवान वेणी माधव, रास्ते भर पुष्पवर्षा

Fri, 06 Jan 2023 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 10:23 PM IST
सार

दारागंज स्थित मंदिर से दिन में एक बजे भगवान वेणी माधव का सविधि पूजन- अर्चन कर विग्रह को रथ पर विराजमान कराया गया। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि,वेणी माधव मंदिर की व्यवस्थापिका महामंडलेश्वर डॉ. वैभव गिरि, महंत नारायण गिरि ने भगवान के स्वरूप की आरती उतारी।

विज्ञापन
Veni Madhav came out on a chariot decorated with flowers
Prayagraj News : भगवान वेणी माधव की शोभायात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर देवता भगवान वेणी माधव शुक्रवार को गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा और चमेली के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। पौष पूर्णिमा पर भगवान की नगर भ्रमण यात्रा में संतों-भक्तों का कारवां निकल पड़ा। यूपी-एमपी के लोक नृत्यों की थिरकन से इस मौके को खास बनाया गया। रास्ते में कई जगह पुष्पवर्षा हुई और आरती उतारी गई। 

विज्ञापन


दारागंज स्थित मंदिर से दिन में एक बजे भगवान वेणी माधव का सविधि पूजन- अर्चन कर विग्रह को रथ पर विराजमान कराया गया। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि,वेणी माधव मंदिर की व्यवस्थापिका महामंडलेश्वर डॉ. वैभव गिरि, महंत नारायण गिरि ने भगवान के स्वरूप की आरती उतारी। इसी के साथ नगर भ्रमण यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश और हनुमान की प्रतिमाओं को लेकर भक्त चल रहे थे।
विज्ञापन


सिर पर कलश लिए महिलाओं के अलावा सैकड़ों भक्त हाथों में ध्वजा-पताका लेकर चल रहे थे। मध्य प्रदेश के सागर जिले से आए लोक कलाकार करतब दिखाकर रास्ते भर लोगों का ध्यान खींचते रहे। बैंडबाजा की धुन पर झूमते-थिरकते संतों-भक्तों की टोलियां आगे बढ़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन







वेणी माधव मंदिर से निराला चौराहा, डॉ प्रभात शास्त्री मार्ग, नाग वासुकि मंदिर से वापस बख्शी त्रिमुहानी, बड़ी कोठी से मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर पहुंचने पर प्रयागराज सेवा समिति के तीर्थराज पांडेय,भाजपा महिला मोर्चा भारद्वाज मंडल की अध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने स्वागत किया। यात्रा में मधु चकहा, केपी सिंह, सर्वदा  तिवारी, जितेंद्र गौड़, कुल्लू यादव, मदन वैश्य, अनामिका चौधरी  कई भक्तों ने  जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed