{"_id":"6ac8e5dcb61f8075b102e911","slug":"vegetable-trader-killed-after-being-hit-by-a-dumper-truck-accident-occurred-near-malaka-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : डंपर की टक्कर से सब्जी कारोबारी की मौत, मलाका के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : डंपर की टक्कर से सब्जी कारोबारी की मौत, मलाका के पास हुआ हादसा
Fri, 09 Oct 2026 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:32 PM IST
सार
प्रयागराज के मलाका में बृहस्पतिवार की रात में डंपर की टक्कर से माल वाहक पिकअप सवार सब्जी कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में दो कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
प्रयागराज के मलाका में बृहस्पतिवार की रात में डंपर की टक्कर से माल वाहक पिकअप सवार सब्जी कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में दो कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। कंधई थाना क्षेत्र के गड़ौरी कला निवासी जितेंद्र गौतम (27) सब्जी का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
प्रयागराज के मुंडेरा मंडी से सब्जी खरीदने अक्सर जाते थे। बृहस्पतिवार को गांव के रंजीत (26) व विश्राम वर्मा (28) के साथ मालवाहक वाहन पिकअप से मुंडेरा मंडी जा रहे थे। मलाका के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दिया। हादसे में घायल जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक जितेंद्र की शादी जून 2026 में प्रतिभा के साथ हुई थी। पति की मौत से पत्नी बदहवास हो गई।
विज्ञापन