फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Varanasi Bomb Blast Case: Family silent on Waliullah getting death sentence, neighbors also silent

वाराणसी बम ब्लास्ट मामला : वलीउल्लाह को फांसी की सजा मिलने पर घर वाले खामोश, पड़ोसी भी चुप

Mon, 06 Jun 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 11:34 PM IST
सार

वलीउल्लाह फूलपुर कस्बे के नलकूप कॉलोनी स्थित जिस घर में रहता था, वहां अब उसके तीन भाई ही रहते हैं। उसकी पत्नी दो बेटों व एक बेटी को लेकर कई साल पहले हैदरगढ़ स्थित अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Varanasi Bomb Blast Case: Family silent on Waliullah getting death sentence, neighbors also silent
Prayagraj News : वलीउल्लाह को सजा ए मौत मिलने के बाद फूलपुर स्थित उसके घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी सीरियल बम धमाकों के मामले में वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद फुलपुर स्थित उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। उसके घरवाले खामोशी ओढ़े रहे और यहां तक कि मीडियाकर्मियों से मिलने से भी इंकार कर दिया। उधर, पड़ोसी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन



वलीउल्लाह फूलपुर कस्बे के नलकूप कॉलोनी स्थित जिस घर में रहता था, वहां अब उसके तीन भाई ही रहते हैं। उसकी पत्नी दो बेटों व एक बेटी को लेकर कई साल पहले हैदरगढ़ स्थित अपने मायके चली गई थी। उसके भाइयों में अब्दुल्लाह, उबैदुल्लाह, वसीउल्लाह, जिकरउल्लाह हैं, जिनमें से एक शहर में रहता है। वलीउल्लाह सबसे छोटा था। सभी भाई लकड़ी का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन



सोमवार को वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की लेकिन घरवालों ने खामोशी ओढ़े रखी। उधर, आसपास के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। दो दिन पहले दोषी करार दिए जाने के बाद कुछ चर्चा रही लेकिन सोमवार को चौतरफा सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed