फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat train not reach Prayagraj Junction on time even day due to fog

Vande Bharat Express: एक भी दिन समय पर प्रयागराज जंक्शन नहीं पहुंची नई वंदे भारत, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

Sat, 23 Dec 2023 08:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Dec 2023 08:17 PM IST
सार

20 दिसंबर से लगातार वंदे भारत ट्रेन दोनों ओर से प्रयागराज जंक्शन विलंब से पहुंच रही है। इस बीच कोहरा पड़ने से दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनों की भी चाल बिगड़ गई है।

विज्ञापन
Vande Bharat train not reach Prayagraj Junction on time even day due to fog
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस चार दिन के सफर में एक भी दिन प्रयागराज जंक्शन समय पर नहीं पहुंची है। 20 दिसंबर से लगातार यह ट्रेन दोनों ओर से प्रयागराज जंक्शन विलंब से पहुंच रही है। इस बीच कोहरा पड़ने से दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनों की भी चाल बिगड़ गई है। लगातार दूसरे दिन प्रयागराज एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें यहां समय से नहीं पहुंच सकीं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन


वाराणसी से नई दिल्ली के लिए 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन बुधवार 20 दिसंबर से शुरू हुआ है। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए 20 दिसंबर को यह ट्रेन सात मिनट, 21 दिसंबर को 12 मिनट, 22 दिसंबर को 14 मिनट एवं 23 दिसंबर को 41 मिनट देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 22416 वंदे भारत नई दिल्ली से चलने के बाद 20 दिसंबर को 30 मिनट, 21 को सात मिनट, 22 को 2.08 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची 23 दिसंबर को भी वंदे भारत नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे की बजाय शाम 4.43 बजे चली। प्रयागराज जंक्शन पर यहां रात 10:30 बजे के बाद आने की बात कही गई।
विज्ञापन


वहीं, पुरानी वंदे भारत शनिवार को समय से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। उधर, कोहरे के चलते दिल्ली रूट की प्रयागराज जंक्शन की ओर आने वालीं तमाम ट्रेनें सुबह के समय विलंब से पहुंचीं। प्रयागराज एक्सप्रेस 2.30 घंटे, देहरादून-सूबेदारगंज, बीकानेर-प्रयागराज एक-एक घंटे, रीवा एक्सप्रेस दो घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2.20 घंटे, संगम एक्सप्रेस 35 मिनट, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 2.30 घंटे, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 1.50 घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed