फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat Express will mark its half-century in Prayagraj

Railway : प्रयागराज में होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का अर्धशतक, अब तक 23 जोड़ी वंदे भारत का हो चुका है संचालन

Mon, 03 Jul 2023 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

वर्तमान समय देश में 23 जोड़ी यानी 46 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। अब दो जोड़ी और वंदे भारत शुरू होते ही प्रयागराज में इसका अर्धशतक हो जाएगा। खास बात यह कि पहली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते चल रही है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express will mark its half-century in Prayagraj
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार वर्ष पूर्व शुरू हुई देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद अब उसका अर्धशतक भी प्रयागराज में ही होगा। बताया जा रहा है कि इसी माह गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज एवं सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान समय देश में 23 जोड़ी यानी 46 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। अब दो जोड़ी और वंदे भारत शुरू होते ही प्रयागराज में इसका अर्धशतक हो जाएगा। खास बात यह कि पहली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते चल रही है।

विज्ञापन

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के बीच फरवरी 2019 को चली। ट्रेन का कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव है। अब प्रयागराज में वंदे भारत एक्सप्रेस की त्रिवेणी होने जा रही है। दरअसल इस माह सात जुलाई को गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होना तय है। यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते प्रयागराज तक चलेगी। इसका रेक गोरखपुर पहुंच भी चुका है। ट्रेन का संभावित रूट गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ होकर प्रयागराज तक रहेगा। चर्चा है कि ट्रेन गोरखपुर से सुबह छह बजे चलाई जा सकती है।

विज्ञापन

प्रयागराज से इसकी रवानगी दोपहर तीन बजे रहेगी। वहीं दूसरी ओर सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की भी घोेषणा पिछले माह रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कर चुके हैं। इसका रूट भी तकरीबन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होकर रहेगा। सहारनपुर वंदे भारत भी इस माह शुरू हो सकती है। इसके संचालन के बाद प्रयागराज से लखनऊ के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस हो जाएगी। चर्चा है कि सहारनपुर वंदे भारत प्रयागराज से सुबह के समय चलाई जाएगी। इन दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद प्रयागराज यूपी का एकमात्र ऐसा शहर हो जाएगा जहां से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरेंगी।

सहारनपुर वंदे भारत की घोषणा रेलमंत्री कर चुके हैं। गोरखपुर वंदे भारत का आधिकारिक रूट अभी जारी नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड ही इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट जारी करेगा। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।

जयपुर-अहमदाबाद, चेन्नई-तिरुपति वंदे भारत के भी चलने की संभावना

पीएम मोदी सात जुलाई को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत के अलावा जयपुर-अहमदाबाद और चेन्नई-तिरुपति वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर प्रयागराज में वंदे भारत एक्सप्रेस का अर्धशतक नहीं बनेगा। यह तभी संभव होगा जब सात जुलाई को ही सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed