फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat Express will connect Yogi-Keshav's city

यूपी : योगी-केशव के शहर को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, समय सारिणी को लेकर मंथन में जुटा रेलवे

Tue, 13 Sep 2022 04:03 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 04:03 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा। रविवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इस संबंध में पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया के भी तमाम प्लेटफार्म पर प्रयागराज-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से संबंधित सूचनाएं खूब शेयर की जा रही है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express will connect Yogi-Keshav's city
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव केशव मौर्य की कर्मभूमि प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। ट्रेन वाया लखनऊ होकर चलाई जा सकती है। इसकी प्रस्तावित समय सारिणी को लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन हो रहा है। इसका चलना भी तय माना जा रहा है, हालांकि पूर्वोत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के अफसर अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा। रविवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इस संबंध में पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया के भी तमाम प्लेटफार्म पर प्रयागराज-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से संबंधित सूचनाएं खूब शेयर की जा रही है। रेल सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का शेड्यूल भी तकरीबन तैयार हो गया है।  प्रयागराज से इसकी रवानगी सुबह 6.20 बजे होगी जो 9.50 बजे लखनऊ एवं दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में वंदे भारत दिन में तीन बजे गोरखपुर से चलेगी जो शाम 7.15 बजे लखनऊ और रात 10.50 बजे प्रयागराज आ जाएगी। 

विज्ञापन

वाराणसी होकर 355 तो लखनऊ के रास्ते 475 किमी है गोरखपुर की दूरी
प्रयागराज से वाया वाराणसी होते हुए गोरखपुर की कुल दूरी 355 किमी है, जबकि वाया लखनऊ यह दूरी 475 किमी होगी। इस बारे में रेलवे अफसरों का तर्क है कि लखनऊ से वंदे भारत की कनेक्टिविटी के लिए ही इसे उक्त मार्ग पर चलाने की तैयारी है।


प्रयागराज और गोरखपुर में अलग से बननी है पिट लाइन
वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रयागराज से लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक चलाए जाने के प्रस्ताव पर रेलवे संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि वंदे भारत के चलने से प्रयागराज से लखनऊ और गोरखपुर की यात्रा आसान हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर प्रयागराज और गोरखपुर में वंदे भारत के रखरखाव के लिए पिट लाइन तैयार करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। बता दें कि अगले वर्ष 15 अगस्त तक देश में 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed