फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat Express coach continue full 64 percent seats occupied by prayagraj people

वंदे भारत के सफर में प्रयागराज के यात्री निकले सबसे आगे, होली के पहले तक ट्रेन फुल

Tue, 26 Feb 2019 02:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Feb 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express coach continue full 64 percent seats occupied by prayagraj people
vande bharat express

देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज में ज्यादा क्रेज है। इस ट्रेन में प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 17 फरवरी से शुरू हुई इस ट्रेन में अब तक जितने यात्रियों ने सफर किया है, उसमें से तकरीबन 64 फीसदी का रिजर्वेशन इलाहाबाद जंक्शन से ही रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में पांच दिन हो रहा है। अब तक ट्रेन 17, 19, 20, 22, 23 एवं  24 फरवरी को ही चली है। इन पिछले छह फेरे में इस ट्रेन में मौजूद कुल 6768 यात्रियों में से 4296 यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने इलाहाबाद से नई दिल्ली का सफर किया। रेलवे अफसर भी इस आंकड़े से खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन के मुकाबले वाराणसी और कानपुर से सफर करने वाले यात्रियों का ग्राफ काफी कम है। 24 फरवरी की ही बात करें तो इसमें सफर करने वाले कुल यात्रियों में तकरीबन 79 फीसदी यात्री इलाहाबाद जंक्शन से ही चढ़े। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली इस ट्रेन के सभी 16 कोच की अधिकांश सीटें जंक्शन पर ही खाली हो जाती हैं। दरअसल, इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव कार और चेयर कार के 16 कोच में कुल 1128 सीटें हैं। ट्रेन सभी फेरों में इलाहाबाद से फुल रही। इस हिसाब से पिछले छह फेरों में इसमें कुल 6768 यात्रियों ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर किया। इसमें 4296 यात्री ट्रेन में इलाहाबाद से दिल्ली तक गए।

विज्ञापन

Vande Bharat Express coach continue full 64 percent seats occupied by prayagraj people
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि यात्रियों को महज 6.23 घंटे में ही दिल्ली पहुंचने का विकल्प मिल गया है। खास तौर से ऐसे यात्री जो रात के सफर से बचना चाहते हैं, उन्हें ये ट्रेन खासी पसंद आई है। वहीं दूसरी ओर होली के पूर्व दिल्ली से इलाहाबाद के लिए वंदे भारत में 16 से 20 मार्च तक प्रतीक्षा सूची हो गई है। उधर, इस बीच भी पांच मार्च तक ट्रेन में इलाहाबाद से नई दिल्ली के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। उधर इलाहाबाद-वाराणसी के बीच इस ट्रेन से अब तक 1185 यात्रियों ने सफर किया है।


जंक्शन से नई दिल्ली के बीच कब कितने यात्रियों ने किया सफर
तिथि एग्जीक्यूटिव कार    चेयर कार
17 फरवरी 67  589
19 फरवरी 68 625
20 फरवरी 66 640
22 फरवरी 57 565
23 फरवरी 75 653
24 फरवरी 57 834
      
       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed