फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat did not reach Prayagraj, train will run till Lucknow only, Railway Board approved

यूपी : प्रयागराज के हाथ नहीं आई वंदे भारत, लखनऊ तक ही चलेगी ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने लगाई मुहर

Thu, 06 Jul 2023 11:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 11:39 AM IST
सार

गोरखपुर वंदे भारत को लेकर शुरू से यही कहा जा रहा था कि इसका संचालन प्रयागराज तक होगा। इसकी एक संभावित समय सारिणी भी जारी हुई। उसके हिसाब से ट्रेन गोरखपुर से सुबह सात बजे रवाना होकर 9.10-9.12 बजे अयोध्या, 11.10-11.25 बजे लखनऊ एवं दिन में 2.25 बजे उसका प्रयागराज में आगमन होना था।

विज्ञापन
Vande Bharat did not reach Prayagraj, train will run till Lucknow only, Railway Board approved
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज तक नहीं होगा। इसका संचालन गोरखपुर से लखनऊ के बीच ही होगा। रेलवे बोर्ड के अफसरों के अनुसार पहले वंदे भारत प्रयागराज तक चलाए जाने की योजना थी, लेकिन अब यह लखनऊ तक ही चलेगी।

विज्ञापन


गोरखपुर वंदे भारत को लेकर शुरू से यही कहा जा रहा था कि इसका संचालन प्रयागराज तक होगा। इसकी एक संभावित समय सारिणी भी जारी हुई। उसके हिसाब से ट्रेन गोरखपुर से सुबह सात बजे रवाना होकर 9.10-9.12 बजे अयोध्या, 11.10-11.25 बजे लखनऊ एवं दिन में 2.25 बजे उसका प्रयागराज में आगमन होना था।
विज्ञापन


इसी तरह वापसी में प्रयागराज की इसकी रवानगी दोपहर तीन बजे होकर शाम 6.00-6.15 बजे लखनऊ, रात 8.13-8.15 बजे अयोध्या एवं रात 10.25 बजे गोरखपुर पहुंचती। लेकिन वंदे भारत का प्रयागराज तक ट्रायल न होने से इस बात के संकेत मिल गए थे कि ट्रेन यहां नहीं आएगी। बुधवार को रेलवे बोर्ड ने भी वंदे भारत के प्रयागराज तक संचालन न होने के मामले में अपनी मुहर लगा दी है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना प्रसार अमिताभ शर्मा का कहना है कि गोरखपुर वंदे भारत फिलहाल प्रयागराज तक नहीं चलेगी। इसका संचालन गोरखपुर से लखनऊ तक ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वजहों से प्रयागराज तक नहीं हुआ गोरखपुर वंदे भारत का संचालन

गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज तक संचालन न होने के पीछे तमाम वजह भी सामने आई हैं। दरअसल प्रयागराज से इसकी रवानगी का संभावित समय दिन में तीन बजे दर्शाया गया था, जबकि यहां से लखनऊ इंटरसिटी हर रोज दोपहर 3.20 बजे रवाना होती है। ऐसे में किराया सस्ता होने की वजह से लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस को ही तरजीह देते।

वाया लखनऊ चलाए जाने की वजह से प्रयागराज से अयोध्या और गोरखपुर की दूरी भी बढ़ जाती। वंदे भारत प्रयागराज से गोरखपुर पहुंचने में सवा सात घंटे का वक्त लेती, जबकि प्रयागराज रामबाग से वाया वाराणसी चलने वाली बापूधाम महज 6.30 घंटे में ही यह दूरी तय कर लेती है। ऐसे में जब यात्री कम किराया देकर कम समय में गोरखपुर पहुंच जा रहे हैं तो वह वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने से पहले दो बार जरूर सोचते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed