{"_id":"61ed932383af4a31872aa8bb","slug":"vaccination-prayagraj-became-number-one-in-vaccination-leaving-lucknow-behind-and-came-first-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"vaccination : टीकाकरण में नंबर वन बना प्रयागराज, लखनऊ को पीछे छोड़ सूबे में पहले स्थान पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
vaccination : टीकाकरण में नंबर वन बना प्रयागराज, लखनऊ को पीछे छोड़ सूबे में पहले स्थान पर आया
Sun, 23 Jan 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:10 PM IST
सार
कोरोना वैक्सीनेशन में प्रदेश में प्रयागराज का लक्ष्य सबसे बड़ा था। यहां 45 लाख लोगों को पहली डोज लगाई जानी थी, जबकि लखनऊ में 38 से 39 लाख लोगों को पहली डोज देनी थी। यही कारण था कि शुरुआत में प्रदेश की राजधानी वैक्सीनेशन में प्रयागराज से आगे चल रही थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में कोविड का वैक्सीन लगवाती छात्रा।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना टीकाकरण में जिले के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा टीके लगाकर प्रयागराज पहले स्थान पर आ गया है। कुल टीकाकरण में अभी तक लखनऊ आगे चल रहा था, लेकिन रविवार शाम को प्रयागराज ने उसे भी पीछे कर दिया। वैक्सीनेशन में सूबे में कीर्तिमान बनाए से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ा प्रयागराज का था लक्ष्य
कोरोना वैक्सीनेशन में प्रदेश में प्रयागराज का लक्ष्य सबसे बड़ा था। यहां 45 लाख लोगों को पहली डोज लगाई जानी थी, जबकि लखनऊ में 38 से 39 लाख लोगों को पहली डोज देनी थी। यही कारण था कि शुरुआत में प्रदेश की राजधानी वैक्सीनेशन में प्रयागराज से आगे चल रही थी। बीच में दोनों शहरों के बीच वैक्सीनेशन का अंतर दस लाख से अधिक हो चुका था। इसके बाद एक तरह से प्रयागराज ने आगे निकलने की उम्मीद छोड़ दी थी।
विज्ञापन
प्रतिदिन टीकाकरण में एक माह में 18 बार मारी बाजी
रोजाना होने वाले वैक्सीनेशन में नंबर वन बनने का सिलसिला पिछले एक माह से चल रहा था। प्रयागराज ने एक माह के भीतर 18 दिन तक नंबर एक पर बनने का कीर्तिमान बनाया। इस दौरान कई बार ऐसा भी हुआ, जब एक दिन में एक लाख से अधिक टीके की डोज दी गईं। ऐसा होने से लगातार लखनऊ के करीब जिला पहुंच रहा था। रविवार सुबह से ही कुल टीकाकरण में नंबर वन बनने के कयास लगाए जा रहे थे। शाम 6 से 7 बजे के बीच अचानक प्रयागराज पहले स्थान पर आ गया तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अभी बाकी हैं चुनौतियां
पहला स्थान बरकरार रखने के लिए जिले को अभी कई चुनौतियों से भी पार पाना बाकी है। लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बूस्टर डोज का आंकड़ा भी धीमी गति से चल रहा है। किशोरों के टीकाकरण में भी शुरुआत में गति धीमी थी, जो अब रफ्तार पकड़ रही है। जिले में 4.17 लाख किशोरों को चिह्नित किया गया है। इनको घर से केंद्र तक लाने में मशक्कत करनी होगी। अभी तक किशोरों को पहली डोज के टीकाकरण का आंकड़ा शत प्रतिशत नही पहुंचा है।
रविवार को टीकाकरण का विवरण
जिला रविवार को लगी डोज कुल लगी डोज
प्रयागराज 75500 69,87,928
लखनऊ 28812 69,65,983
आज का दिन हमारे लिए बहुत खुशी का है। 16 जनवरी से टीकाकरण चल रहा है. लेकिन अब जाकर हम पहले स्थान पर आए हैं। हालांकि लखनऊ बहुत अधिक पीछे नही है. इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का योगदान है। - डॉ. तीरथ लाल, वैक्सीनेशन प्रभारी स्वास्थ्य विभाग प्रयागराज