फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vaccination leaves one child and pregnant if not well: CDO

टीकाकरण से एक भी बच्चा व गर्भवती छूटी तो खैर नहीं: सीडीओ

Wed, 06 Dec 2017 07:46 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण व बाल स्वास्थ्य पोषण मिशन की तैयारी बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में हुई। सीडीओ ने तीसरे चरण में बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व बाल पोषण मिशन से जुड़े कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से जुडे़ अधिकारी व कर्मचारी को सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सीडीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारियों को मिशन इंद्रधनुष के दो चरणों में छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण करने का निर्देश दिया। 0 से 2 साल के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को एक टीका कई बीमारियों से सुरक्षित करता है। उन्होंने ईट भट्ठों, स्टेशनों तथा मलिन बस्तियों में विशेष रूप से टीकाकरण पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी सब सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


अभियान में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों की उदासीनता उजागर हुई तो उनकी खैर नहीं है। सीडीओ ने बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अभियान में पूर्ण सहयोग कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पिछले अभियान में खराब कार्य करने वाले एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया। अंत में नौ दिसंबर से शुरू होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण मिशन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। अभियान में बच्चों को विटामिन की खुराक पिलाकर उनके स्वास्थ्य का पोषण किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. दीपेंद्र कुमार मालवीय, डीपीओ राकेश कुमार मिश्र सहित संबंधित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed