फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना टीकाकरण: पहले दिन 424 को मिला कोविड का सुरक्षा चक्र 

Sun, 17 Jan 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vaccination launched in Prayagraj, campaign launched after PM's address
prayagraj news: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कराते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj

आखिर इंतजार की घड़िया समाप्त हो गईं। कोरोना महामारी से बचाने के लिए स्वदेशी टीकाकरण का महाभियान का आगाज शनिवार को हुआ। पीएन नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद देशव्यापी इस अभियान का यहां फूलप्रूफ व्यवस्था के तहत आगाज किया गया। सुबह रफ्तार धीमी रही पर दोपहर 11 से तीन बजे तक कोरोना योद्धा बने स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह के साथ टीकाकरण में शामिल हुए। शाम पांच बजे तक जिले के छह टीकाककरण केंद्रों पर 600 में 424 हेल्थ वर्करों ने कोरोना का टीका लगवाया। खास बात यह रही कि किसी को टीकाकरण के बाद किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।

Vaccination launched in Prayagraj, campaign launched after PM's address
prayagraj news : टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : prayagraj

जिले के छह कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में सोरांव और फूलपुर में शुक्रवार को ही वैक्सीन की 110-110 डोज पहुंचा दी गई थीं। शहर के चार केंद्रों पर कोल्डचेन बॉक्स में सुबह आठ बजे से वैक्सीन की डोज पहुंचाने का काम शुरू किया गया। 45 मिनट बाद चेन हैंडलरों ने पौने नौ बजे सुरक्षा के साथ कोविड वैक्सीन की प्रति केंद्र के हिसाब से 110 डोज पहुंचा कर नोडल अधिकारी को सूचना दी।

Vaccination launched in Prayagraj, campaign launched after PM's address
prayagraj news : टीकाकरण स्थल पर मौजूद चिकित्सक। - फोटो : prayagraj

शहर के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, कमला नेहरू अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय डफरिन और मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन में नौ बजे से अस्पताल प्रशासन के साथ वैक्सीनेशन टास्क टीमों में मोर्चा संभाल लिया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम ऐसे थे कि समाचार संकलन के लिए पत्रकारों, फोटोग्राफरों को जाने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaccination launched in Prayagraj, campaign launched after PM's address
prayagraj news : टीकाकरण की ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर्स। - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और टीकाकरण का शुभारंभ कार्यक्रम सभी केंद्रो पर लाइव दिखाया गया। करीब 11 बजे से टीकाकरण का काम शुरू किया गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज केंद्र पर न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ प्रभात सिंह , कॉल्विन में सीएमएस डॉ सुषमा श्रीवास्तव, डफरिन में सीएमएस ज्योति, मैट्रेन कीर्ति और कमला नेहरू अस्पताल में मैट्रेन डेल्फी को पहला टीका लगाया गया।

विज्ञापन
Vaccination launched in Prayagraj, campaign launched after PM's address
prayagraj news : टीकाकरण की ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर्स। - फोटो : prayagraj

सभी को टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में आधे घंटे रोका गया, लेकिन किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वहीं सीएचसी फूलपुर के चिकित्साधिकारी डॉ डीएम त्रिपाठी तथा सीएचसी सोरांव में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष को कोविड -19 का पहला टीका लगाया गया। इसके बाद सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए हेल्थ वर्करों का आना जाना लगा रहा। एक के बाद एक लोगों का आना, टीका लगवाना फिर ऑब्जर्वेशन का क्रम शाम पांच बजे तक जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed