फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vaccination campaign in prayagraj

टीकाकरण महाभियान: 383 केंद्रों पर 72 हजार से अधिक ने लगवाई कोविड वैक्सीन की डोज

Wed, 04 Aug 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
vaccination campaign in prayagraj
vaccination campaign in prayagraj - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कोरोना टीकाकरण के प्रदेशव्यापी महाभियान के तहत मंगलवार को जिले के 383 केंद्रों पर 72 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। तेज धूप पर लोगों को उत्साह भारी पड़ा। कहीं लाइनें लगाए लोगों ने प्र तीक्षा की तो कहीं पहुंचते ही टीकाकरण कराने वाले खुश हुए। माइक्रोप्लान के मुताबिक संचालित अभियान के दौरान नोडल अधिकारी निर्धारित केंद्रों का भ्रमण करते रहे। रात दस बजे तक लक्ष्य से अधिक 72294 लोगों का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका था। सीएमओ के मुताबिक टीकाकरण में 80 हजार का आंकड़ा पार होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय खत्री ने सीएमओ डॉ. नानक सरन के साथ एमएलएन मेडिकल कॉलेज केंद्र पर टीकाकरण महाभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि लोगों को कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण से बचाने के लिए यह टीकाकरण महाभियान संचालित किया गया। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की। डीएम ने ग्रामीण अंचल के कौड़िहार स्थित एक केंद्र पर भी टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कर अन्य केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक जिले के 383 केंद्रों में 61 शहरी तथा 322 ग्रामीण अंचल में स्थापित किए गए थे। निजी चिकित्सालयों के साथ स्कूलों और अन्य स्थलों पर भी बिना स्लॉट बुक कराए वैक्सीन डोज लगवाने की सुविधा का लोगों ने लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में लोग कम संक्रमित हों, हों भी तो गंभीरता की स्थिति न हो, इसके लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज लगवाने के बाद संक्रमण का खतरा कम होता है, इसलिए दो गज की दूरी,मास्क जरूरी के साथ बार-बार हाथ धोने के एहतियात का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल, की गई थी सजावट
शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल के केंद्रों पर टीकाकरण अभियान के दौरान गुब्बारों से सजावट की गई थी। लोगों के बैठने की व्यवस्था कर पीने का पानी उपलब्ध कराया गया था। कई केंद्रों पर सन्नाटा दिखा पर मेडिकल कॉलेज, कॉल्विन, एसआरएन, बेली जैसे केंद्रों पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। चाका ब्लाक के नोडल एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि 4460 लोगों ने टीकाकरण कराया। मेडिकल कॉलेज केंद्र के नोडल चिकित्साधिकारी डॉ उत्सव सिंह ने बताया कि केंद्र पर 1447 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। यहां पिंक बूथ पर 150 महिलाओं ने टीकाकरण कराय। विदेश यात्रा की तैयारी कर चुके 81 लोगों ने भी वैक्सीन की डोज लगवाई।
एक लाख डोज की थी व्यवस्था, रात में केंद्रों तक पहुंचाई वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक महाभियान के लिए एक लाख वैक्सीन डोज की उपलब्धता शासन ने कराई थी। ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर सोमवार रात तक वैक्सीन की डोज पहुंचा दी गई थीं। शहरी केंद्रों पर सुबह वैक्सीन भेजी गई। कहीं अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली न ही किसी को दिक्कत हुई।

पोर्टल पर जारी रहा अपलोडिंग का काम
शासन स्तर से हो रही मॉनीटरिंग के कारण टीकाकरण सत्र समाप्त होने के बाद पोर्टल पर वैक्सीन लगवाने वालों का विवरण दर्ज किया जाता रहा। एसीएमओ डॉ. सत्येन राय के मुताबिक रात दस बजे तक 72 294 लोगों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया। कार्य जारी है, संख्या 80 हजार के पार हो सकती है। हालांकि जिले में 100.4 फीसदी टीकाकरण पुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed