{"_id":"5c12b75e42c7925cc44c4907","slug":"uttar-pradesh-public-service-commission-meeting-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी की बैठक आज, अभ्यर्थियों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी की बैठक आज, अभ्यर्थियों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की शुक्रवार को बैठक होनी है। अभ्यर्थियों की नजर इस बैठक पर टिकी है। उन्हें आरआई टेक्निकल और आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार है।
आयोग की बैठक में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित किया जा सकता है। आरआई टेक्निकल एवं आरओ/एआरओ के परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि आयोग के प्रतिनिधियों की ओर से अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि 465 पदों पर भर्ती के लिए आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा और परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल के 70 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम 10 दिसंबर से पहले जारी कर दिया जाएगा।

Trending Videos
निर्धारित समय सीमा बीत चुकी है और परिणाम घोषित नहीं किया गया। शुक्रवार को आयोग की बैठक होनी है। आयोग शुक्रवार की बैठक में आरआई टेक्निकल और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करता है या नहीं,
इस पर असमंजस की स्थिति है लेकिन अभ्यर्थियों की नजर इन्हीं दोनों परिणामों पर है, क्योंकि इन दोनों परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए जाने की तैयारी है।