{"_id":"5db7d87b8ebc3e93aa1941ba","slug":"uttar-pradesh-big-news-man-dies-in-amethi-police-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में व्यवसायी की मौत से सनसनी, क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में व्यवसायी की मौत से सनसनी, क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 29 Oct 2019 11:43 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से मृत साजन शुक्ल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों अमेठी जिले के पीपरपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े यूको बैंक मैनेजर से हुई 26 लाख रुपये की लूट मामले में ऑटोपार्ट्स व्यवसायी एवं उसके दो पुत्रों को घर से उठाकर इतना पीटा कि व्यवसायी की मौत हो गई।
इससे गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घंटों हंगामे के बाद नगर कोतवाली में मृत व्यवसायी सत्य प्रकाश शुक्ल (52) के भाई की तहरीर पर पीपरपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के यूको बैंक भादर के मैनेजर मुनीश एवं कैशियर अंशू से बीते पांच अक्तूबर को दिनदहाड़े परसोइया गांव के पास बदमाशों ने 26 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
इसी घटना में पीपरपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार तड़के प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के बिराहिनपुर गांव निवासी ऑटो पार्ट्स व्यवसायी सत्य प्रकाश शुक्ल के घर पर दबिश दी। पुलिस दरवाजा तोड़ कर घर से सत्य प्रकाश और उनके बेटे राहुल व साहिल को थाने ले आई।

थाने में पुलिस ने सत्य प्रकाश को इतना टॉर्चर किया तो उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी सत्य प्रकाश को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सत्य प्रकाश को पहले टॉर्चर किया फिर जहर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
हंगामे के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने लोगों को समझाया। एएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में मृतक के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर पीपरपुर थाने की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच अमेठी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
हिरासत में मौत नहीं
यह हिरासत में मौत का मामला नहीं है। उसने अपने पुत्रों से जहरीला पदार्थ खाने की बात भी स्वीकारी थी।
-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी अमेठी