{"_id":"5dbde9758ebc3e93da78a2e0","slug":"use-the-degree-for-the-welfare-of-the-country-crb-allahabad-news-ald2591152197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के कल्याण के लिए करें डिग्री का उपयोगः सीआरबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के कल्याण के लिए करें डिग्री का उपयोगः सीआरबी
विज्ञापन
Use the degree for the welfare of the country: CRB
- फोटो : CITY DESK
अपडेट)
देश के कल्याण के लिए करें डिग्री का उपयोग
0 एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में सीआरबी ने इंजीनियर्स को पढ़ाया दायित्वों का पाठ
0 तुषार बालियान को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल के साथ पांच मेडल मिले, 1348 को दी गई उपाधि
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में मेधावी इंजीनियरों को मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) विनोद कुमार यादव ने उनके दायित्व याद दिलाए। उन्होंने उपाधि वितरण के बाद इंजीनियर्स और प्रबंधकों का आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग मानव, समाज और देश के कल्याण के लिए करें।
शनिवार को एमएनएनआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में 1348 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पांच स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन के तुषार बालियान को संस्थान का गोल्ड मेडल प्रदान किया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने छात्रों से कहा कि वह अपने सपनों को पूरा करने केलिए कभी इंसानियत को न भूलें। उन्होंने कहा कि युवा इंजीनियर और वैज्ञानिक के रूप में आपकी खोज समाज की बेहतरी के लिए होनी चाहिए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग से ही देश में आम आदमी के जीवन को सुखद बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, याद रखें कि आप राष्ट्र के लिए एसेट्स (संपत्ति) हैं। देश ने इस प्रतिष्ठित संस्थान से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए आपमें निवेश किया है। सीआरबी ने युवा इंजीनियर्स से कहा कि वे भारत को एक विकसित, उच्च शिक्षित, स्वस्थ और सुरक्षित देश में बदलने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करें और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में आगे आएं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने देश में आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी उच्च विकास पथ पर ले जाएं। संस्थान की प्रगति रिपोर्ट निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने प्रस्तुत की, जबकि संस्थान के बोर्ड ऑफ गनर्वर्स के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ने अन्य मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
सीआरबी ने ये दीं नसीहतें
सफलता के लिए शार्टकट नहीं, कड़ी मेहनत जरूरी
डिग्री लेने के बाद भी सीखने की प्रक्रिया जारी रखें
पीएम के सपने को साकार कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करें