यूपीएसएसएससी : प्रयागराज में 64 केंद्रों में हुई पीईटी में 74 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े विशेषज्ञ अशुतोष तिवारी के अनुसार दूसरी पाली की परीक्षा में गणित के पाई चार्ट और डाटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े सवालों की गणना ने अधिक समय लिया। ऐसे में अभ्यर्थियों को गणित के सवाल कुछ कठिन लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को आयोजित प्राथमिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में गणित के सवालों की लंबी गणना ने अभ्यर्थियों को उलझाया तो हिंदी और अंग्रेजी के गद्यांश बड़े होने के बावजूद उनसे जुड़े सवाल अभ्यर्थियों को आसान लगे। शहर के 64 केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में 74 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े विशेषज्ञ अशुतोष तिवारी के अनुसार दूसरी पाली की परीक्षा में गणित के पाई चार्ट और डाटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े सवालों की गणना ने अधिक समय लिया। ऐसे में अभ्यर्थियों को गणित के सवाल कुछ कठिन लगे। वहीं, हिंदी और अंग्रेजी के सवालों को अभ्यर्थियों ने आसानी से हल कर लिया। कुल मिलाकर दोनों पालियों के पेपर संतुलित रहे। कुछ सवाल काफी कठिन तो कुछ सरल थे।
विशेषज्ञ वागेश कुमार पांडेय के अनुसार पहली पाली के मुकाबले दूसरी पाली का पेपर थोड़ा कठिन था। गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन के सवाल भी अभ्यर्थियों को थोड़े कठिन लगे, लेकिन विज्ञान के सवाल आसान थे। हिंदी और अंग्रेजी के गद्यांश बड़े थे, लेकिन उन पर आधारित सवाल सामान्य थे। वहीं, अंग्रेजी में वर्ड पावर से जुड़े कुछ सवाल कठिन थे। कुल मिलाकर पेपर संतुलित और स्तरीय रहा।
सीएवी इंटर कॉलेज में सुबह 10 से 12 बजे की पहली पाली की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आदित्य, मिथिलेश यादव, बबिता कुमारी और रोली सिंह को पेपर आसान लगा। पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रयागराज में 30240 और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा में भी इतनी ही संख्या में अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 22386 परीक्षार्थी (74.03 फीसदी) और दूसरी पाली में 22364 परीक्षार्थी (73.96 फीसदी) उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.