{"_id":"61310f6f8ebc3eb34c7e4a4e","slug":"upsessb-warning-of-performance-on-selection-board-till-college-allotment","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSESSB : कॉलेज आवंटन तक चयन बोर्ड पर प्रदर्शन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSESSB : कॉलेज आवंटन तक चयन बोर्ड पर प्रदर्शन की चेतावनी
Thu, 02 Sep 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:22 PM IST
सार
आज दूसरे दिन भी चयनित प्रतियोगी छात्र भारी संख्या उपस्थित होकर दिन भर नारे बाजी करते रहे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार कार्यालय में मौजूद रहे लेकिन छात्रों की समस्या सुनने तक नहीं आए।
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी टीजीटी 2016 सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थियों का अनशन जारी रहा। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब कॉलेज आवंटन नहीं होता है, तब तक वह चयन बोर्ड से नहीं हटेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े। क्रमिक अनशन को खत्म कराने के लिए चयन बोर्ड के पास कॉलेज आवंटन के सिवा कोई विकल्प नहीं है।
आज दूसरे दिन भी चयनित प्रतियोगी छात्र भारी संख्या उपस्थित होकर दिन भर नारे बाजी करते रहे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार कार्यालय में मौजूद रहे लेकिन छात्रों की समस्या सुनने तक नहीं आए। चयनित छात्रों को संबोधित करते हुये मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा हैं कि चयनित छात्रों के अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष चलता रहेगा। जब तक कॉलेज का आवंटन नहीं हो जाता है, तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे। हमें चाहे जितनी कठिनाईयों का सामना करना पड़े। प्रदर्शन में मृत्युंजय सिंह, राजेश यादव , सुनील कुमार पंडित ,अवधेश यादव, दीपक सिंह , राम बाबू यादव (सहारनपुर) संतोश सरोज (मेरठ) , संजीव यादव (सितापुर ), जानार्दन सिंह राकेश कुमार, जयसिंह आदि शामिल हुये।