फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSESSB: 99 principals of secondary schools in three divisions of the state

UPSESSB : सूबे के तीन मंडलों में माध्यमिक विद्यालयों को मिले 99 प्रधानाचार्य

Wed, 29 Dec 2021 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 07:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2011 के तीन मंडलों का जारी किया परिणाम। शेष तीन मंडलों का जल्द जारी होगा परिणाम, कानपुर मंडल का अभी होना है साक्षात्कार, शेष मंडलों का पहले ही घोषित हो चुका है परिणाम।
 

विज्ञापन
UPSESSB: 99 principals of secondary schools in three divisions of the state
Teacher Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने  प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा-2011 के तीन मंडलों का रिजल्ट बुधवार की देर शाम को जारी किया है। इससे प्रदेश में तीन मंडलों के माध्यमिक विद्यालयों को 99 प्रधानाचार्य मिले हैं। चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक /  उप सचिव नवल किशोर के मुताबिक चित्रकूटधाम को 12  और बस्ती मंडल को 30 प्रधानाचार्य मिले हैं, जबकि फैजाबाद मंडल को 57 प्रधानाचार्य मिले हैं।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ मंडल के अभ्यर्थियों का शीघ्र रिजल्ट घोषित होगा जो तैयार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चयन बोर्ड ने मार्च 20 21 को विज्ञापन  2011 के  6 मंडलों चित्रकूट, बस्ती ,फैजाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ के इंटरव्यू को निरस्त कर दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट  के आदेश पर फिर से इंटरव्यू का रिजल्ट तैयार करके रिजल्ट आज घोषित किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश में प्रधानाचार्य के 599 पदों के लिए 2011 में विज्ञापन निकाला था। चयन बोर्ड की ओर से इसके लिए साक्षात्कार शुरू हुआ। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए 21 दिन पूर्व सूचना न देने का हवाला देते हुए कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर छह मंडलों चित्रकूट, बस्ती, फैजाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर और मेरठ के इंटरव्यू को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अन्य अभ्यर्थी साक्षात्कार निरस्त किए जाने के विरोध में कोर्ट चले गए। इस पर कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने आज साक्षात्कार का रिजल्ट तैयार करके चित्रकूट, बस्ती और फैजाबाद (अयोध्या) मंडल का परिणाम जारी कर दिया है। गोरखपुर , मेरठ, मुरादाबाद मंडल का परिणाम जल्द तैयार कर जारी किया जाएगा। शेष मंडलों का परिणाम चयन बोर्ड पहले ही जारी कर चुका है। 

दस साल में कई अभ्यर्थी हो चुके हैं सेवानिवृत्त
प्रयागराज। प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2011 के घोषित परिणाम में कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं तमाम ऐसे शिक्षक भी हैं जो कुछ महीने तक ही प्रधानाचार्य का पद संभालेंगे। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर समय से परिणाम जारी हुआ होता तो वह कई साल तक प्रधानाचार्य का पद संभालते।

कानपुर मंडल का अभी तक नहीं हुआ है साक्षात्कार 
प्रयागराज। प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2011 में कई मंडलों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। शेष तीन मंडलों का परिणाम भी जल्द आ जाएगा। लेकिन अभी तक कानपुर मंडल का साक्षात्कार नहीं हुआ है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि चयन बोर्ड प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2011 के कानपुर मंडल का साक्षात्कार प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2013 के साथ कराएगा। 

सीआईसी के उप प्रधानाचार्य बने प्रिंसपल 
जिले के कर्नलगंज इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य डॉ. लालजी यादव का भी चयन बुधवार को घोषित परिणाम में प्रधानाचार्य पद पर हुआ है। उनका चयन बांदा जनपद के परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खपटिहा में हुआ है।  वह जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज के कोऑर्डिनेटर हैं। वर्ष 2015 में उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की ओर से सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक का अवार्ड मिला है।

प्रवक्ता 2021  हिंदी के रिजल्ट में संशोधन, 15 नए अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक और उप सचिव नवल किशोर ने बताया कि 2021 प्रवक्ता के घोषित रिजल्ट को बुधवार को संशोधित किया गया है। इसमें से 15 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं और 15 अभ्यर्थी रिजल्ट से बाहर हो गये हैं। इनके साक्षात्कार 8 जनवरी 2022 को होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed