{"_id":"5f3ad685dc749f42da442a1a","slug":"upsc-news-civil-services-preliminary-examination-on-27th-june-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 27 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 27 जून को
Tue, 18 Aug 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : social media
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) फिर पटरी पर लौट रहा है। आयोग ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर वर्ष 2021 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। इसके अनुसार सिविल सेवा-2021 की प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा-2021 की प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 27 जून को आयोजित की जाएगी।
कैलेंडर के अनुसार इन दोनों परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन अगले साल 10 फरवरी को जारी किया जाएगा और दो मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। सिविल सेवा-2021 की मुख्य परीक्षा अगले साल 17 सितंबर से आयोजित की जाएगी, जो पांच दिन चलेगी। वहीं, भारतीय वन सेवा-2021 की मुख्य परीक्षा अगले साल 21 नवंबर से आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा 10 दिनों तक चलेगी।
इसके अलावा एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-1) एलडीसीई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2021 को जारी होगा। पांच अक्तूबर 2021 तक आवेदन लिए जाएंगे और 11 अक्तूबर 2021 से दो दिनी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सीडीएस परीक्षा (1) 2021 अगले साल सात फरवरी और सीडीएस परीक्षा (2) 2021 अगले साल 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, एनडीए एंड एनए परीक्षा (1) 2021 अगले साल 18 अप्रैल होगी, जबकि नोटिफकेशन इस साल 30 दिसंबर को जारी होगा और आवेदन 19 जनवरी 2021 तक लिए जाएंगे। एनडीए एंड एनए परीक्षा (2) 2021 अगले साल पांच सितंबर को होगी। इसका नोटिफिकेशन नौ जून 2021 को जारी होगा और आवेदन 29 जून 2021 तक लिए जाएंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग सर्विसेज-2021 की प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 18 जुलाई और मुख्य परीक्षा 10 अक्तूबर को होगी। सेंट्रल आर्म्ड फोर्स परीक्षा-2021 अगले साल आठ अगस्त को होगी।