{"_id":"5c7bf125bdec22108404d7a0","slug":"upsc-investigated-staff-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससीः रविवार को भी हुई कर्मचारियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससीः रविवार को भी हुई कर्मचारियों से पूछताछ
Sun, 03 Mar 2019 08:52 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद सीबीआई के गोविंदपुर स्थित कैंप ऑफिस में दिनभर हलचल होती रही। सीबीआई ने कैंप ऑफिस में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कुछ कर्मचारियों को तलब किया था। इनसे सीबीआई ने पूछताछ की। साथ ही अभ्यर्थियों के बयान दर्ज करने का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षाओं में गड़बड़ी संबंधी कई महत्वपूर्ण साक्ष्य सीबीआई को सौंपे।
सूत्रों के मुताबिक आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और इस बार सीबीआई ने सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है। एपीएस-2010 में गड़बड़ी के सुबूत सीबीआई को पहले ही मिल चुके हैं, सो अब इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि उनके ऊपर शिकंजा कसा जा सके। इसके साथ ही पीसीएस-2015 में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने आयोग के जिन अज्ञात अफसरों और जिन बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, अब उन्हें चिह्नित किए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
यही वजह है कि सीबीआई ने पूछताछ का सिलसिला तेज कर दिया है। कभी आयोग तो कभी कैंप कार्यालय में यूपीपीएससी के संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों से लिए गए बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर भी पूछताछ की जा रही है। दिल्ली से आई टीम ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद कैंप कार्यालय में पूछताछ का सिलसिला जारी रखा और अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज किए।