फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSC: In IAS Pre, understanding was tested along with facts, General Studies paper was easy.

UPSC : आईएएस प्री में तथ्यों के साथ समझ की भी हुई परीक्षा, आसान रहा सामान्य अध्ययन का पेपर

Mon, 17 Jun 2024 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 12:16 PM IST
सार

सिविल सर्विस की परीक्षा देे आए अभ्यर्थियों ने बताया कि एनसीईआरटी से इस बार काफी सवाल आए। वहीं, अर्थशास्त्र से जुड़े 14 सवाल आए, जिनके जवाब किताबों में नहीं, बल्कि अखबारों में मिलेंगे। इन सवालों के जरिये अभ्यर्थियों की विषय के प्रति बेसिक समझ को परखने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
UPSC: In IAS Pre, understanding was tested along with facts, General Studies paper was easy.
सीएवी इंटर कॉलेज से यूपीएससी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 में तथ्याें के साथ विषय के प्रति अभ्यर्थियों की समझ को भी परखा गया। लंबे समय के बाद आयोग फिर पुराने पैटर्न पर लौटा। पिछले साल के मुकाबले इस बार सामान्य अध्ययन और सीसैट दोनों ही प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को आसान लगे। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार कटऑफ 92 से 95 अंक के बीच हो सकता है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि एनसीईआरटी से इस बार काफी सवाल आए। वहीं, अर्थशास्त्र से जुड़े 14 सवाल आए, जिनके जवाब किताबों में नहीं, बल्कि अखबारों में मिलेंगे। इन सवालों के जरिये अभ्यर्थियों की विषय के प्रति बेसिक समझ को परखने की कोशिश की गई। अभ्यर्थियों के अनुसार समसामयिक मुद्दों से जुड़े कुछ सवाल तथ्यों पर आधारित थे तो कुछ सवाल अप्लाइड करेंट के भी थे।
विज्ञापन


लोकसभा की एथिकल कमेटी से पहली बार सवाल पूछा गया। संसद के पिछले सत्र के दौरान महुआ मोइत्रा की सदस्यता समाप्त करने के कारण एथिकल कमेटी चर्चा में थी। ऐसे ही अन्य अप्लाइड करेंट के सवाल थे। विशेषज्ञों के अनुसार जिन छात्रों ने एनसीईआरटी एवं विषय से संबंधित टेक्स्टबुक और साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं और सरकार की प्रसिद्ध योजनाओं का अध्ययन किया है उनके लिए इस बार पेपर आसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसैट का पेपर भी सामान्य रहा

सामान्य अध्ययन के साथ इस बार सीसैट का प्रश्नपत्र भी आसान रहा। गणित, रिजनिंग और अंग्रेजी कॉम्प्रेहेंशन के प्रश्नों को हल करने में इस बार ज्यादा कठिनाई नहीं हुुई। अभ्यर्थियों के मुताबिक सीसैट का पेपर भी सामान्य स्तर का था। ऐसे में सीसैट के पेपर को इस बार आसानी ने क्वालीफाई किया जा सकता है। सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स आदि के कुल 100 प्रश्न और दूसरे प्रश्नपत्र सी-सैट की परीक्षा में में दसवीं के स्तर की गणित, रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन के कुल 80 प्रश्न पूछे गए।

विशेषज्ञों की नजर से

‘पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर का पैटर्न बिल्कुल अलग था। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इतिहास के नौ, राजव्यवस्था से 18, भूगोल से 18, पर्यावरण से 13,अर्थशास्त्र से 14, करेंट अफेयर्स से 19 सवाल पूछे गए। करेंट अफेयर्स में कुछ सवाल वर्ष 2022 की योजनाओं से भी जुड़े थे। पर्यावरण से जुड़े सवाल गहराई में जाकर पूछे गए थे। कुल मिलाकर इस बार पेपर आसान था। 2023 में कटऑफ 75.47 अंक था, जो इस बार 92 से 95 के बीच रहने का अनुमान है। जिसने 45 से 50 प्रश्नों के सही जवाब दिए होंगे, प्रारंभिक परीक्षा में उसकी सफलता के रास्ते खुल जाएंगे। वहीं, सीसैट का पेपर भी सामान्य स्तर का रहा। इस बार अभ्यर्थियों के लिए सीसैट को क्वलीफाई करना आसान होगा।’ मयंक द्विवेदी, विषय विशेषज्ञ, आईक्यू स्टडी


‘सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में अर्थव्यवस्था से 14 प्रश्न, पर्यावरण से 15, भूगोल से 18 सवाल, इतिहास से 12 सवाल, राजनीति से 15, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से 13, मिश्रित (अंतरराष्ट्रीय संबंध, समाज आदि) से 13 प्रश्न पूछे गए। इस पेपर में प्रश्नों की संख्या और उनके स्तर को देखते हुए इसे मध्यम कठिनाई का माना जा रहा है। ज्यादातर सवालों में स्टेटिक और करेंट अफेयर्स का मिश्रण था जो परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। सीसैट का मध्यम स्तर का था। इसमें प्रश्नों का फोकस मुख्यतः तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और अंग्रेजी समझ पर था। कई उम्मीदवारों ने इस पेपर को संतुलित और तैयारी के हिसाब से पर्याप्त बताया।’ संजय नारंग, सीनियर मैनेजर, नेक्स्ट आईएएस

प्रयागराज में 54 फीसदी रही उपस्थिति

सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा-2024 रविवार को प्रयागराज के 99 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 44063 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में आयोजित सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र की परीक्षा में 23882 अभ्यर्थियाें (54.20 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि 20181 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक सीसैट की परीक्षा में 23567 अभ्यर्थी (53.69 फीसदी) शामिल हुए और 20406 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

सामान्य अध्ययन की परीक्षा में पूछे गए कुछ सवाल

प्रश्न: यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में निम्नलिखित में से कौन सा नवीनम समावेश था?
विकल्प: छऊ (छाऊ) नृत्य, दुर्गा पूजा, गरबा नृत्य, कुंभ

प्रश्न: डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कार्यभार संभालने से पहले संविधान सभा के अस्थायी सभापति कौन थे?

विकल्प: सी. राजगोपालाचारी, डॉ. बीआर आंबेडकर, टीटी कृष्णमाचारी, डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

प्रश्न: विश्व में किन्हीं दो देशों के मध्य सबसे लंबी सीमा निम्नलिखित में से किनके मध्य है?
विकल्प: कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका, चिली और अर्जेंटीना, चीन और भारत, कजाखस्तान और रशियन फेडरेशन

प्रश्न: संघभूति, एक भारतीय बौद्ध भिक्षु, जिन्होंने चौथी शताब्दी ईसवी के अंत में चीन की यात्रा की, निम्नलिखित में से किस भाष्य लेखक थे?

विकल्प: प्रजापारामिता सूत्र, विसुद्धिमग्गो, सर्वास्तिवाद विनय, ललितविस्तर

प्रश्न: मध्यकालीन भारत के निम्नलिखित शासकों में से किसने पुर्तगालियों को भटकल में एक किला बनाने की अनुमति दी थी?
विकल्प: कृष्णदेवराय, नरसिम्हा सालुव, मुहम्मद शाह-3, यूसफ आदिल शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed