फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU: Preparation for admission in MBA, MCA through examination

UPRTOU : एमबीए, एमसीए में परीक्षा के माध्यम से दाखिले की तैयारी

Mon, 06 Jun 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

पिछले साल कोविड के कारण मुक्त विश्वविद्यालय ने एमबीए और एमसीए में सीधे मेरिट के आधार पर दाखिले लिए थे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव की तैयारी है। नए सत्र 2022-23 में परीक्षा के माध्यम से दाखिले की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
UPRTOU: Preparation for admission in MBA, MCA through examination
यूपीआरटीओयू - फोटो : UPRTOU

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2022-23 के तहत एमबीए और एमसीए की एक-एक हजार सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दोनों पाठ्यक्रम के संचालन को एक साल का विस्तार दे दिया है। प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। पिछले दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक की में लिए गए निर्णय के आधार पर दोनों पाठ्यक्रमों के वार्षिक शुल्क में दो-दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन



पिछले साल कोविड के कारण मुक्त विश्वविद्यालय ने एमबीए और एमसीए में सीधे मेरिट के आधार पर दाखिले लिए थे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव की तैयारी है। नए सत्र 2022-23 में परीक्षा के माध्यम से दाखिले की तैयारी की गई है। हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन जल्द ही प्रवेश समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें यह तय होगा कि एमबीए और एमसीए में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जाए या नहीं।
विज्ञापन



दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन मुख्य परिसर में ही होगा। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्रों में इन दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन नहीं होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परिसर में ही दाखिला लेना होगा, जबकि परीक्षा सेंटर उनके नजदीकी क्षेत्रीय केंद्र में बनाए जाएंगे। मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव के अनुसार इस बार प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला लिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि इस पर अंतिम निर्णय प्रवेश समिति की बैठक में ही होगा। पिछले दिनों कार्यपरिषद ने फीस वृद्धि पर मुहर लगाई थी। इस आधार पर दोनों पाठ्यक्रमों के वार्षिक शुल्क में दो-दो हजार रुपये की वृद्धि की गई है। एमबीए का वार्षिक शुल्क 16200 से बढ़ाकर 18200 रुपये और एमसीए का 15200 से बढ़ाकर 17200 रुपये किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed