UPRTOU : योग स्नातकोत्तर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मोनिका पांडेय को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
समारोह में कुल 21 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें से 10 पदक छात्रों और 11 पदक छात्राओं को मिलेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ऑनलाइन मोड में करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे दीक्षांत भाषण देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र, लखनऊ की छात्रा मोनिका पांडेय को दिया जाएगा। मोनिका के साथ ही प्रियंका सिंह को भी दो स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
समारोह में कुल 21 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें से 10 पदक छात्रों और 11 पदक छात्राओं को मिलेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ऑनलाइन मोड में करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाशंकर दुबे दीक्षांत भाषण देंगे।
कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए चयनित मोनिका पांडेय ने एमए योग विषय की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और समस्त विद्याशाखाओं की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी शिक्षार्थियों में सर्वश्रेष्ठ रहीं।
16वें दीक्षांत समारोह में सत्र दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के तहत उत्तीर्ण हुए तकरीबन 19151 श्क्षिार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 11225 पुरुष और 7926 महिला शिक्षार्थी शामिल हैं। मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृृह में दीक्षांत समारोह के सादगीपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गईं हैं।
समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिये लगभग 400 शिक्षार्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है, जिन्हें समारोह के बाद उपाधियां प्रेषित कर दी जांगी। समारोह में आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का पूणतया अनुपालन किया जाएगा। समारोह भारतीय पारंपरिक परिधान में आयोजित किया जायेगा। समारोह में शामिल होकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सफेद धोती कुर्ता या पायजामा/पीली साड़ी या सलवार सूट निर्धारित किया गया है।
स्नातकोत्तर वर्ग में छह टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक
मानविकी विद्याशाखा से एमए अंग्रेजी के छात्र राजेश कुमार ओझा, समाज विज्ञान विद्याशाखा से एमए समाजशास्त्र के छात्र अमरदीप तिवारी, प्रबंधन अध्ययन विद्याशाखा से एमकॉम के छात्र विशाल कुमार ठकुराई, शिक्षा विद्याशाखा से एमए शिक्षाशास्त्र की छात्रा प्रियंका सिंह, विज्ञान विद्याशाखा से एमएससी बायोकेमिस्ट्री की छात्रा वारिशा कादरी, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा से एमए योग की छात्रा मोनिका पांडेय
स्नातक वर्ग में छह टॉपर्स को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक
मानविकी विद्याशाखा से बीए की छात्रा अंकिता यादव, समाज विज्ञान विद्याशाखा से बीए के छात्र छात्र विवेक यादव, प्रबंधन अध्ययन विद्याशाखा से बीकॉम के छात्र कुशाग्र पटेल, कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान विद्याशाखा से बीसीए के छात्र रजत कुमार राय, शिक्षा विद्याशाखा से बीएड के छात्र नवल किशोर पांडेय, विज्ञान विद्याशाखा से बीएससी की छात्रा काजल जायसवाल।
आठ मेधावियों को दानदाता स्वण पदक
- विश्वविद्यालय ने इस बार शिक्षा विद्याशाखा के पूर्व निदेशक प्रो. सुशील प्रकाश गुप्ता की स्मृति में एक दानदाता स्वर्णपदक दिए जाने की घोषणा की है। प्रो. गुप्ता गत वर्ष कोरोना महामारी की चपेट में आ गए थे। स्वर्गीय सुशील प्रकाश गुप्ता स्मृति स्वर्ण पदक हरीश एमए शिक्षाशास्त्र की छात्रा प्रियंका सिंह को दिया जाएगा।
इसके अलावा बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक बीएड की छात्रा आकांक्षा मौर्या, कैलाशपत नेवेटिया स्मृति स्वर्ण पदक एमबीए की छात्रा प्रीति कुमारी, स्वगीय अनिल मीना चक्रवर्ती स्मृति स्वर्ण पदक बीए की छात्रा आरती यादव एवं एमए राजनीति विज्ञान की छात्रा सरिता कुमारी, प्रो. एमपी दुबे पर्यावरण, गांधी चिंतन एवं शांति अध्ययन उत्कृष्टता स्वर्ण पदक बीए के छात्र आयुष त्रिवेदी, प्रो. एमपी दुबे दिव्यांग मेधा स्वर्णपदक एमए अंग्रेजी के छात्र अभिषेक कुमार और राष्ट्रकवि पंडित सोहन लाल द्विवेदी स्मृति स्वर्णपदक एमए हिंदी के छात्र आशीष आनंद को दिया जाएगा।
संस्कृत संस्थान में योग प्रशिक्षक हैं मोनिका
कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए चयनित मोनिका पांडेय उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ, सीतापुर में योग प्रशिक्षक हैं और भविष्य में योग में ही अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। मूलत: राजपुर, चित्रकूट की रहने वाली मोनिका के पिता उदयहिंद पांडेय पेशे से व्यवसायी हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से एमए राजनीति की पढ़ाई करने के बाद मोनिका लखनऊ आ गईं। उन्होंने योग में डिप्लोमा कोर्स भी किया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहती हैं प्रियंका
गाजीपुर में भदौरा ब्लॉक के अरौरा गंाव की रहने वाली प्रियंका सिंह की ससुराल मऊ में हैं। शिक्षाशास्त्र से एमए करने के साथ ही वह बीएससी, एमएसी, एमएड के साथ नेट-जेआरएफ और पीएचडी भी हैं। वह गाजीपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं और उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए प्रयासरत हैं। उनके पति राघवेंद्र प्रताप सिंह वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।
मुक्त विवि ने तैयार किए 179 वीडियो लेक्चर
मुक्त विवि की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय वर्चुअल यूनिवर्सिटी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। घर-घर तक दूरस्थ शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन वीडियों की श्रृंखला तैयार की है। अभी तक 179 वीडियो लेक्चर तैयार कर लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर सात हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने कोविड-19 में अपने परिजनों को खो चुके लोगों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था के तहत 12 शिक्षार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिल दिया है। साथ ही समाज की मुख्य धारा से कट चुके जेल बंदियों के लिए शिक्षा का बीड़ा उठाया है। इसके लिए प्रदेश की सभी जेलों में विश्वविद्यालय ने प्रवेश अभियान शुरू किया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत जेल में ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।