फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU: Certificate in Sanskrit, Diploma in Disaster Management. Open University's agreement with SDRF

UPRTOU : संस्कृत में सर्टिफिकेट, आपदा प्रबंधन में मिलेगा डिप्लोमा. मुक्त विवि का एसडीआरएफ से समझौता

Fri, 29 Jul 2022 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 08:29 PM IST
सार

संस्कृत में छह माह के प्रमाणपत्र कार्यक्रम में जनवरी-2023 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ स्टडीज के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद पहले एकेडमिक कौंसिल और इसके बाद कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
UPRTOU: Certificate in Sanskrit, Diploma in Disaster Management. Open University's agreement with SDRF
Prayagraj News : एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी-2023 से संस्कृत में सर्टिफिकेट और आपदा प्रबंधन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू होगी। आपना प्रबंधन की पढ़ाई के लिए मुक्त विवि और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच समझौता हो चुका है। वहीं, संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन



संस्कृत में छह माह के प्रमाणपत्र कार्यक्रम में जनवरी-2023 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ स्टडीज के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद पहले एकेडमिक कौंसिल और इसके बाद कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन



मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी होने में दो माह का वक्त लगेगा। प्रयास यही है कि जनवरी-2023 से इसे लागू कर दिया जाए। प्रदेश भर से कोई भी शिक्षार्क्षी इस सर्टिफिकेट कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, आपदा प्रबंधन के लिए मुक्त विवि और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच समझौता होने के बाद इस विषय में छह माह का सर्टिफिकेट और वर्ष का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस विषय में भी जनवरी-2023 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।



पाठ्यक्रम बनाने में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से तकनीकी सहयोग लिया जाएगा। विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम के शुरू होने से प्रदेश के सभी जिलों में प्राधिकरण के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ेगी। दोनों संस्थाओं के आपसी समन्वय से आपदा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान  किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed