फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPRTOU: Azamgarh's Aarti Yadav gets Chancellor's Gold Medal, 31940 students will get degrees

UPRTOU : मुक्त विवि का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को, आजमगढ़ की आरती यादव को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

Mon, 09 Sep 2024 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय बोध गया के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह होंगे। उच्च शिक्षा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
UPRTOU: Azamgarh's Aarti Yadav gets Chancellor's Gold Medal, 31940 students will get degrees
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र आजमगढ़ की बीएससी की छात्रा आरती यादव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में दी। मुक्त विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को सुबह 10.30 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय बोध गया के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह होंगे। उच्च शिक्षा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे। दीक्षांत समारोह में विभिन्न विद्याशाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 26 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 16 स्वर्ण पदक छात्राओं तथा 10 स्वर्ण पदक छात्रों की झोली में जाएंगे। समारोह में 31940 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जिनमें 19096 पुरुष और 12844 महिला शिक्षार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed